अपील 

उपेंद्र कुशवाहा ने इन लोगों के लिए उठाई कैशलेस इलाज सुविधा की मांग, सीएम को लिखा पत्र

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग उठाई है।<br/><br/>

By : Rani Thakur
उपेंद्र कुशवाहा ने इन लोगों के लिए उठाई कैशलेस इलाज सुविधा की मांग, सीएम को लिखा पत्र

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पूजा शर्मा / पटना :
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर बिहार सरकार की स्वास्थ्य योजना का दायरा उच्च शिक्षण संस्थानों तक बढ़ाने की अपील की है।

उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि वर्तमान में राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को स्वास्थ्य योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मी इससे वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए इन्हें भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।

आरएलएम ने कहा कि इस फैसले से हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनरों को गंभीर बीमारी के इलाज में आर्थिक राहत मिलेगी। पार्टी ने मुख्यमंत्री से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के सभी पात्र कर्मियों को भी स्वास्थ्य योजना के दायरे में शामिल करने की अपील की है। 
 
संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।