सड़क दुर्घटना

बिहार में काल बनी तेज रफ्तार, बाइक के उड़े परखच्चे, दो की गई जान

औरंगाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में काल बनी तेज रफ्तार, बाइक के उड़े परखच्चे, दो की गई जान

सड़क दुर्घटना में मृत युवक

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : औरंगाबाद से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कामा बिगहा पुल के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर 

जानकारी के अनुसार, शाहपुर अखाड़ा के समीप रहने वाले तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर दूध लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान कामा बिगहा पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

घायल युवक का इलाज जारी 

सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद पड़रिया गांव निवासी रामजनम यादव के पुत्र अभय कुमार तथा शाहपुर अखाड़ा निवासी लकी कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सदर अस्पताल पहुंचे सांसद 

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के सांसद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान सांसद ने आरोप लगाया कि यदि घायलों का समय पर और बेहतर इलाज होता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सांसद ने सिविल सर्जन को फोन कर इलाज में कथित लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।