बिहार में अमर्यादित आचरण के आरोप में दो शिक्षक निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर एक्शन

कार्रवाई

बिहार में अमर्यादित आचरण के आरोप में दो शिक्षक निलंबित, शिक्षा मंत्री के निर्देश पर एक्शन

अमर्यादित आचरण व अनुशासनहीनता के आरोप में पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

बिहार में अमर्यादित आचरण के आरोप में दो शिक्षक निलंबित शिक्षा मंत्री के निर्देश पर एक्शन 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: अमर्यादित आचरण व अनुशासनहीनता के आरोप में पश्चिम चम्पारण जिले के नरकटियागंज में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को माननीय शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर डीईओ ने यह कार्रवाई की। विभाग ने दोनों शिक्षकों के कृत्य को पद की गरिमा और सरकारी सेवक के आचरण नियमों का उल्लंघन माना है।

निलंबित की गई विशिष्ट शिक्षिका गीतांजलि देवी और विशिष्ट शिक्षक रामप्रवेश पासवान नरकटियागंज प्रखंड के बरवा-2 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे। विभाग द्वारा दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। तय अवधि तक उत्तर नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि में शिक्षिका का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, रामनगर तथा शिक्षक का मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, मझौलिया तय किया गया है। दोनों के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।