धीरज कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
जमुई/डेस्क: जमुई जिला के चकाई थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव के पास बालू लदा एक ट्रेक्टर ने घर के सामने सड़क किनारे खड़ा 5 वर्षीय एक बच्चा को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वही घटना के बाद ट्रेक्टर चालक ने ट्रेक्टर को लेकर भागने लगा. भागने के दौरान ही ट्रेक्टर पर बैठे एक 13 वर्षीय किशोर की भी गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतक बच्चा की पहचान चन्द्रमंडीह थाना क्षेत्र के सगदनियाडीह गांव निवासी राजेश यादव के 5 वर्षीय पुत्र रविकांत कुमार के रूप में हुईं.
वह पिछले कुछ दिनों से चकाई थाना क्षेत्र के बारा टांड़ स्थित अपने नाना राजेंद्र यादव के घर पर रह रहा था.जबकि दूसरा मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के झगरूडीह गांव निवासी फागु पासवान के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुईं.बताया जाता हैं कि मृतक अंकित कियाजोरी के पास ट्रेक्टर पर बैठकर अपने घर झगरूडीह गांव आ रहा था इसी दौरान यह घटना घटी.वही घटना के बाद भागने के दौरान ग्रामीणों ने ट्रेक्टर चालक को पकडकर पुलिस को सौंप दिया.घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.वही खबर लिखें जाने तक दोनों शव घटनास्थल पर ही पड़ा था.
यह भी पढ़ें: 3 साल में 3 शादियां, 2 बीवियां जब पहुंचीं थाने तो खुला राज, गोपालगंज का 'कृष्ण कन्हैया' गिरफ्तार