एटीएम कार्ड बदल 77 हजार की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जोगसर पुलिस की कार्रवाई

एटीएम कार्ड बदल 77 हजार की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जोगसर पुलिस की कार्रवाई

एटीएम कार्ड बदल 77 हजार की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार जोगसर पुलिस की कार्रवाई

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार रुपये की अवैध निकासी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर  अरविंद पासवान बांका ने जोगसर थाना में आवेदन देकर बताया था कि मानिक सरकार चौक स्थित एसबीआई एटीएम पर अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर 77,000 रुपये की निकासी कर ली. मामले में जोगसर थाने मे मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

कांड के त्वरित उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अजय कुमार चौधरी पुलिस उपाधीक्षक नगर-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को पूर्णिया से गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार सिंह  जिला पूर्णिया तथा निवास कुमार सिंह  पूर्णिया के रूप में हुई है.पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो वॉशिंग मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है छापेमारी दल में डीआईयू प्रभारी, जोगसर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सिपाही शामिल थे. पुलिस का कहना है कि एटीएम फ्रॉड के मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है और साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है
भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

यह भी पढ़ें: सात वर्ष पुराने अपहरण कर हत्या मामले में तीन अभियुक्त दोषी करार, 18 फरवरी को होगा सजा का फैसला

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार