शिक्षक भर्ती परीक्षा

बिहार में इस दिन से शुरू हो सकता है TRE-4 का आवेदन, 33,385 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से ली जाने वाली चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 

By : Rani Thakur
बिहार में इस दिन से शुरू हो सकता है TRE-4 का आवेदन, 33,385 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की तरफ से ली जाने वाली चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसके लिए संशोधित विज्ञापन जारी करने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

1 सितंबर से शुरू होना था आवेदन

बीपीएससी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलनी थी। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, एक सितंबर को आवेदन लिंक सक्रिय नहीं हुआ। आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को स्थगित करने की जानकारी देते हुए बताया था कि ऑनलाइन आवेदन और विज्ञापन में कुछ प्रक्रियात्मक बदलाव किए जाने हैं। अब आयोग के नए नोटिस से साफ हो गया है कि जरूरी संशोधनों के बाद आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।

TRE-4 में एक ही परीक्षा

TRE-4.0 की परीक्षा को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दो दिन पहले बताया था कि इस बार शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक परीक्षा कम कर दी गई है। अब अभ्यर्थियों को एक ही परीक्षा देनी होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग लागू होगी। मंत्री ने कहा था कि TRE-4 में छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करना, प्रश्नपत्र बनाना और परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी बीपीएससी की है। परीक्षा की तिथि आयोग की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

33,385 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती

बीपीएससी TRE-4.0 के तहत बिहार के सरकारी स्कूलों में विद्यालय अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है। आयोग के अनुसार कुल 32,386 शिक्षक पदों पर बहाली निकली थी। बाद में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि कक्षा 9 और 10 के लिए संगीत विषय में 111 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई गई हैं। इन अतिरिक्त पदों की अधियाचना जल्द ही बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेजी जाएगी। इसके बाद TRE-4 के तहत इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। संगीत विषय के 111 पद बढ़ाए जाने के बाद TRE-4 में कुल रिक्तियों की संख्या 33,385 पहुंच गई है। शिक्षा विभाग की ओर से अतिरिक्त पदों की अधियाचना भेजे जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।