श्रावणी मेला स्पेशल

कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे की पहल, सुल्तानगंज-जसीडीह में बढ़ेगा ट्रेनों का स्टॉपेज

श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों एवं यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष रेल व्यवस्था लागू की है। 

By : Rani Thakur
कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे की पहल, सुल्तानगंज-जसीडीह में बढ़ेगा ट्रेनों का स्टॉपेज

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम और सुल्तानगंज जाने वाले कांवड़ियों एवं यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष रेल व्यवस्था लागू की है। रेलवे ने जसीडीह और सुल्तानगंज स्टेशनों पर कई ट्रेनों के ठहराव समय में वृद्धि, कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव तथा चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, 30 जुलाई से 29 अगस्त तक जसीडीह स्टेशन पर जिन मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का निर्धारित ठहराव पांच मिनट से कम है, उनका ठहराव बढ़ाकर अधिकतम पांच मिनट किया जाएगा। हालांकि, राजधानी, वंदे भारत, दुरंतो, पूर्वा, जनशताब्दी, गरीब रथ, हमसफर और अमृत भारत एक्सप्रेस सहित 11 प्रीमियम ट्रेनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है।

गंगाजल लेने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सुल्तानगंज स्टेशन पर भी चयनित ट्रेनों का ठहराव बढ़ाकर पांच मिनट किया जाएगा।

इसके अलावा मेला अवधि में छह प्रमुख साप्ताहिक ट्रेनों को भी सुल्तानगंज स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। इन ट्रेनों में भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस, अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस, कामाख्या-गया एक्सप्रेस तथा गया-कामाख्या एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की अवधि संबंधित परिचालन तिथियों के अनुसार अगस्त महीने तक प्रभावी रहेगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने कई लोकप्रिय ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच भी लगाने का निर्णय लिया है।

इनमें मिथिला एक्सप्रेस (हावड़ा-रक्सौल), हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस, गंगासागर एक्सप्रेस (सियालदह-जयनगर), सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस तथा मालदा टाउन-किऊल एक्सप्रेस शामिल हैं।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।