मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा नदी में डूबने से छह बच्चों की मौत

मनीष कुमार/न्यूज11 भारत

मोतिहारी/डेस्क: पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में छह बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना केसरिया थाना क्षेत्र के राखवा पंचायत की है, जहां राघवा नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे जुट गए.

स्थानीय लोगों के अनुसार सभी बच्चे दोपहर में राघवा नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर छह बच्चे नदी में समा गए. नदी किनारे मौजूद लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचते, तब तक सभी बच्चे पानी में लापता हो चुके थे.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए. शव निकलते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया.

यह भी पढ़े: युवक को गोली मारकर किया जख्मी, गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती
 
संबंधित सामग्री

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार