फुलवारीशरीफ में छात्रा को श्रद्धांजलि, हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

फुलवारीशरीफ में छात्रा को श्रद्धांजलि, हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

फुलवारीशरीफ में छात्रा को श्रद्धांजलि हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

राजू राज/न्यूज11  भारत

दानापुर/डेस्क:  पटना फुलवारीशरीफ.क्षेत्र में हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं. दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति और न्याय की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार शाम कैंडल मार्च निकाला. इस मार्च में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए. सभी के हाथों में मोमबत्तियां थीं और वे न्याय की मांग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे थे.

कैंडल मार्च में पूर्व विधायक गोपाल रविदास और प्रमुख संजीत यादव भी मौजूद रहे. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष और तेज जांच की मांग की.

महिलाओं ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. कई लोगों ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की बात कही. मार्च के दौरान “हम न्याय चाहते हैं” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

फुलवारीशरीफ में बढ़ते जनआक्रोश को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है

यह भी पढ़ें: पुलिस को देखकर भाग रहे एक शराब माफिया की सड़क दुर्घटना में मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनहितकारी और जवाबदेह नगर प्रशासन के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध - भूपेंद्र मरावी

झारखंड

जनहितकारी और जवाबदेह नगर प्रशासन के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध - भूपेंद्र मरावी