मंदिर में चोरी

बिहार में मंदिर से भगवान को ही ले उड़े चोर, ऐतिहासिक मठ में करोड़ों की चोरी

बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक चकोठी मठ से चोरों ने करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमाएं चोरी कर ली हैं।

By : Rani Thakur
बिहार में मंदिर से भगवान को ही ले उड़े चोर, ऐतिहासिक मठ में करोड़ों की चोरी

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत पटना डेस्क : बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक चकोठी मठ में हुई बड़ी चोरी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए करीब 200 वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता की प्रतिमाएं चोरी कर लीं हैं। इसके साथ ही चोर कई बहुमूल्य सोने और चांदी के आभूषण भी ले उड़े। चोरी गई प्रतिमाओं और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।

24 जून को हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

बता दें कि इसी मठ में बीते 24 जून को भगवान विष्णु के 24 अवतारों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल हुए थे। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई, जब मठ के महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ब्रह्म मुहूर्त में रोजाना की तरह पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर का पट खोलने पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला खुला हुआ था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। भगवान की प्रतिमाएं अपने स्थान से गायब थीं। उनके साथ रखे बहुमूल्य आभूषण भी नहीं थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों और खानपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

करीब डेढ़ करोड़ की चोरी का अनुमान

महामंडलेश्वर रामसेवक दास शास्त्री ने बताया कि चोरी हुई अष्टधातु की प्रतिमाओं पर कई कीमती आभूषण लगे हुए थे। भगवान राम की प्रतिमा पर सोने का धनुष और कंगन था। माता सीता की प्रतिमा पर स्वर्ण मुकुट और सोने की छतरी लगी हुई थी। इसके अलावा चांदी का मुकुट, किशोरी जी की सोने की चेन और लक्ष्मी माता की सोने की चेन सहित कई बहुमूल्य आभूषण भी चोर अपने साथ ले गए। महामंडलेश्वर का दावा है कि भगवान राम की अष्टधातु प्रतिमा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। वहीं, अन्य प्रतिमाओं और सभी आभूषणों को मिलाकर कुल चोरी की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है। 

घटना की जांच जारी 

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

संबंधित सामग्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।