बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी - जीतन राम मांझी

News11, News11 News, News11 Bharat, Bihar, Bihar News, Bihar Assembly Election, HUM Jitan Ram Manjhi, PM Modi, NDA

By : Admin
बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी - जीतन राम मांझी

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: लग रहा है बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के अंदर सब कुछ ठीक हो गया है. ऐसा हम पार्टी प्रमुख जीतन राम मांझी के एक ट्वीट से अनुमान लगाया जा रहा है. जीतन राम मांझी सीटों पर बात करने के लिए दिल्ली गये थे, क्योंकि उससे पहले पटना में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई बातचीत के बाद वह नाराज  हो गये थे. अब उन्होंने दिल्ली से ही X पर पोस्ट कर कहा है- 

अभी मैं पटना निकल रहा हूँ… वैसे एक बात बता दूँ मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूँ… मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम साँस तक माननीय प्रधानमंत्री  @narendramodi  जी के साथ रहूँगा।

उन्होंने आगे लिखा-

“बिहार में बहार होगी, नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी”

अभी मैं पटना निकल रहा हूँ…

वैसे एक बात बता दूँ मैंने पहले भी कहा था और आज फिर से कह रहा हूँ…

मैं जीतन राम मांझी अपने अंतिम साँस तक माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के साथ रहूँगा।

“बिहार में बहार होगी,
नीतीश संग मोदी जी की सरकार होगी”

— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) October 12, 2025

तो जीतन राम मांझी के इस ट्वीट से आप भी समझ गये होंगे कि एनडीए में सीटों के बंटवारे पर बात बन गयी लगती है. अगर ऐसा हो तो आज-कल में एनडीए पार्टियों की सीटों का ऐलान भी हो जायेगा, क्योंकि प्रथम चरण के नामांकन के 8 में अब 5 दिन शेष बचे हैं. मगर देखना यह दिलचस्प होगा की बात बनी है तो जीतन राम मांझी को कितनी सीटें एनडीए में मिली हैं.

पटना लौटने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमें जो सीट मिली है, हम उससे खुश हैं, हमको कोई शिकायत नहीं है. किसी अन्य को कितनी सीट मिली है वह आलाकमान समझे.  हमें जो सीट मिला है हम उस संतुष्ट हैं.


 
यह भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन में भी चल रहा बाहरी-भीतरी का झगड़ा, कार्तिक में मीट-भात भोज पर भी सवाल