न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: अयोध्या नगरी एक बार फिर भोजपुरी सिनेमा के सितारों की चकाचौंध से जगमगाने को तैयार है. द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड का भव्य आयोजन 29 दिसंबर 2025 को शाम 6:00 बजे फॉरएवर लॉन, सहादतगंज में अयोध्या महोत्सव न्यास के मंच पर किया जाएगा. इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की मौजूदगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी. उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी पवन सिंह ने इस अवार्ड समारोह में शामिल होने की बात कही थी, जिससे इस बार उनके आगमन को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
इस समारोह में भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों और निर्माताओं की लंबी फेहरिस्त शामिल है. मंच पर अभय सिन्हा, निशांत उज्जवल, रजनीश मिश्रा, रानी चटर्जी, रक्षा गुप्ता, अरविंद अकेला कल्लू, संजय पांडे, मनोज टाइगर, अर्पण मलिक, संजय वर्मा, संजना पांडे, अंजना सिंह, इश्तियाक शेख बंटी, ज्योति मिश्रा, सबा खान, नीतिका जायसवाल और रोहित सिंह मटरू जैसे जाने-माने नाम शिरकत करेंगे. इन सितारों की मौजूदगी से अवार्ड नाइट और भी खास बनने जा रही है.
इसके अलावा कार्यक्रम में संतोष श्रीवास्तव, अनूप अरोरा, संजीव मिश्रा, विजय यादव, राहुल शर्मा, मुकेश गिरी, विशाल वर्मा, रंजन सिन्हा, आर्यन बाबू, विनोद गुप्ता (निर्माता), प्रमोद शास्त्री, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, संजय सिंह, रणजीत सिंह और रमन जी जैसे कई चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे. भोजपुरी सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन कलाकारों और फिल्मकारों की उपस्थिति इस आयोजन को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.
अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड में फिल्म जगत के साथ-साथ फैशन, डांस और पीआर से जुड़े नाम भी शिरकत करेंगे. विद्या मौर्य ड्रेस, विमल पांडे, पल्लवी गिरी, अंजलि चौहान, पल्लवी सिंह, आर प्रिंस, विकास पवार (3 स्टूडियो), विवेक थापा (डांस मास्टर), बैक डांसर सागर सान और उनकी टीम व स्वर मिश्रा (चाइल्ड एक्टर) जैसे नाम भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे.
कुल मिलाकर द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक प्रतिभाओं के सम्मान का एक भव्य मंच बनने जा रहा है. पावन अयोध्या की धरती पर होने वाला यह आयोजन न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी सितारों से रूबरू होने का एक यादगार अवसर साबित होगा.
ये ही पढ़ें- राज्य में उर्वरक की भरपूर उपलब्धता, किसी भी जिले में नहीं है कमी: राम कृपाल यादव
द्वितीय अयोध्या भोजपुरी सिने अवार्ड 2025 में सजेगा सितारों का भव्य मेला, पावर स्टार पवन सिंह रहेंगे खास आकर्षण
संबंधित सामग्री
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक