दूल्हे को वरमाला डाल रही थी प्रेमिका , प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी दी गोली

दूल्हे को वरमाला डाल रही थी प्रेमिका , प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी दी गोली

दूल्हे को वरमाला डाल रही थी प्रेमिका  प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी दी गोली

धीरज कुमार /न्यूज11 भारत

बक्सर/डेस्क: बिहार के बक्सर में प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी होने से इतना नाराज था कि वह शादी समारोह में पहुंच गया और खूनी साजिश को अंजाम दे दिया. गोली मारते ही वैवाहिक कार्यक्रम में हड़कंप मच गया. चौसा का है जहां शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गईं. दुल्हन को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया. इधर गोली मारने वाला प्रेमी फरार हो गया.

प्रेमी ने शादी में मारी प्रेमिका को गोली

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत का है. मंगलवार की रात एक शादी समारोह उस वक्त सनसनी और मातम में बदल गयी, जब जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी. खुशी के माहौल में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई. मंच पर मौजूद दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी, वहीं बाराती और ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.

शादी समारोह में मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात चौसा पहुंची थी. पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में चल रही थीं, जयमाल कार्यक्रम के लिए जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक अचानक मंच पर चढ़ आया. किसी को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही उसने दुल्हन और पिता पर गोली चला दी. गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी.

दुल्हन की हालत गंभीर

घटना के बाद समारोह स्थल पर चीख-पुकार मच गई. दुल्हन के परिजन सदमे में आ गए, वहीं बारातियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. लोगों ने किसी तरह घायल दुल्हन को संभाला और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: राखी हथनी के पूर्व महावत रोजगार की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर, वन विभाग से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित सामग्री

Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड

Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

झारखंड

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा

झारखंड

चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा

Breaking: लाइटर लदे ट्रक की कोयला लदे ट्रक से टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग

झारखंड

Breaking: लाइटर लदे ट्रक की कोयला लदे ट्रक से टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी निलंबित

झारखंड

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी निलंबित