बिहार विधानसभा चुनाव 2025

प्रथम ग्रासे मक्षिका पात! मुकेश सहनी के भाई ने गौरा बौराम सीट पर महागठबंधन की बढ़ाई उलझन

वोटिंग के 48 घंटे पहले चुनाव लड़ने से किया इनकार

By : News11 Bharat
प्रथम ग्रासे मक्षिका पात! मुकेश सहनी के भाई ने गौरा बौराम सीट पर महागठबंधन की बढ़ाई उलझन

न्यूज11  भारत

दरभंगा/डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के चुनाव प्रचार थम गया है. वहीं वोटिंग से पहले मुकेश सहनी की वीआईपी ने गौरा बौराम विधानसभा सीट के अपने प्रत्याशी संतोष सहनी को चुनाव से अलग कर दिया है. मुकेश सहनी ने खुद इसकी घोषणा की है. इस दौरान उनके भाई संतोष सहनी भी मौजूद रहे.

गौरा बौराम विधानसभा सीट पर महागठबंधन में कंफ्यूजन की स्थिति थी. एक तरफ महागठबंधन ने वीआईपी के संतोष सहनी को अपना अधिकृत कैंडिडेट घोषित किया था. लेकिन उससे पहले राजद के कद्दावर नेता अफजल अली को लालू यादव ने सिंबल दे दिया था. संतोष सहनी के नाम की घोषणा से पहले अफजल अली ने राजद की सीट पर अपना नामांकन कर दिया. तेजस्वी के कहने के बाद भी उन्होंने अपना नाम वापस नहीं लिया. यहां तक कि मुकेश सहनी ने उन्हें एमएलसी का ऑफर भी दिया, लेकिन अफजल अली इसके लिए तैयार नहीं हुए. वहीं एक दिन पहले ही अफजल अली को राजद ने छह साल के लिए बाहर कर दिया. 

ऐसे में अफजल अली के चुनाव में बने रहने से कहीं न कहीं महागठबंधन को यह एहसास हो गया था कि चुनाव में उन्हें नुकसान हो सकता है, जिसके बाद मुकेश सहनी ने ही अपने भाई को अपने कदम पीछे करने के लिए कहा.

आज मुकेश सहनी ने हमलोगों ने बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं समझे. दोनों मेरे छोटे भाई हैं. एक भाई को त्याग करना था. संतोष सहनी ने त्याग करने का फैसला लिया. हम नहीं चाहते कि एक सीट का नुकसान हो. 

मुकेश सहनी ने माना कि पहले चरण की वोटिंग में कुछ घंटे का समय बाकी है. इसलिए इस फैसले के कारण कुछ सौ वोटों का नुकसान हो सकता है. लेकिन सोशल मीडिया के कारण हमलोगों का फैसला जनता के बीच समय रहते पहुंच जाएगा. 

यह भी पढ़ें: हम शांति और अमन-चैन की बात करते हैं,विपक्ष जात-पात-धर्म की राजनीति करता है - राजनाथ सिंह

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह