नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने किए प्रमंडलीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त

By : Ark Sahuliyar
नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने किए प्रमंडलीय कोऑर्डिनेटर नियुक्त

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने एआईसीसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित “नेशनल टैलेंट हंट – मुखर आवाज़” कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर राज्य स्तरीय कमिटी की घोषणा कर दी है. 31 सदस्यीय यह कमिटी राज्यभर में टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन करेगी.

इस प्रतियोगिता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों, शोधकर्ताओं और पब्लिसिटी विभाग के लिए योग्य प्रतिभाओं का चयन करेगी. यह पूरी प्रक्रिया पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे के निर्देशानुसार संचालित होगी.

राज्य स्तरीय पदाधिकारी
पार्टी ने असित नाथ तिवारी को राज्य संयोजक, राजीव मेहता को सह-संयोजक और प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन सौरभ कुमार सिन्हा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है. कमिटी में पार्टी के सभी आनुषांगिक संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

  • एससी–एसटी विभाग से लालू सदा
  • महिला कांग्रेस से विनीता भगत
  • अल्पसंख्यक कांग्रेस से दौलत इमाम
  • युवा कांग्रेस से करुण पासवान
  • छात्र संगठन एनएसयूआई से प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह यादव को सदस्य बनाया गया है.

प्रमंडलीय समन्वयक नियुक्त
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम द्वारा गठित इस कमिटी के तहत जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन के लिए नौ प्रमंडलीय समन्वयक नियुक्त किए गए हैं, जो संबंधित जिला अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे.

प्रमंडलवार समन्वयक इस प्रकार हैं
मगध – खालिद अमीन
पटना – दौलत इमाम
दरभंगा – कमल कमलेश
भागलपुर – निखिल कुमार
तिरहुत – कृपाशंकर शाही
सारण – डॉ. स्नेहाशीष वर्धन
कोसी – मिहिर झा
पूर्णिया – करुण पासवान
मुंगेर – राजीव मेहता

इन सभी के सहयोग के लिए नौ सह-समन्वयक भी नियुक्त किए गए हैं.

हेल्पलाइन डेस्क का गठन
कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी और समन्वय के लिए पार्टी ने चार सदस्यीय हेल्पलाइन डेस्क का गठन किया है. इसकी जिम्मेदारी पंकज यादव, नदीम अख्तर, शिवम राय और डॉ. परवेज़ हसन को सौंपी गई है. कांग्रेस का कहना है कि नेशनल टैलेंट हंट – मुखर आवाज़ कार्यक्रम के ज़रिए पार्टी संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती मिलेगी और युवाओं व प्रतिभाशाली लोगों को आगे आने का अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने पेश किया बिहार बजट (2026-27), जानिए Bihar Budget से जुड़े प्रमुख बिंदु 

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया