पूजा शर्मा/न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: पटना के ताज होटल में आज करीब तीन घंटे तक एटीएस की हाई-वोल्टेज मॉक ड्रिल चली. सिमुलेशन के तहत तीन आतंकियों के होटल में घुसने की सूचना पर एटीएस, स्थानीय पुलिस, स्क्वॉड टीम और डॉग स्क्वॉड ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया. प्रशासन का कहना है कि यह अभ्यास सुरक्षा तैयारियों को परखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को मजबूत करने के लिए किया गया.
ड्रिल के दौरान होटल के अंदर और बाहर सुरक्षा घेरा कड़ा रखा गया. संदिग्ध कमरों की जांच, सीढ़ियों और एंट्री-एग्जिट पॉइंट की निगरानी तथा बम डिटेक्शन की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया. स्थानीय पुलिस बल भी पूरे समय मुस्तैद रहा.
इस संबंध में विधि-व्यवस्था के डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने की तैयारियों की जांच करना है. उन्होंने कहा कि इस अभ्यास के जरिए रिस्पॉन्स टाइम, समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता को परखा गया.
फिलहाल यह सिर्फ मॉक ड्रिल थी, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों का संदेश साफ है— किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पटना पुलिस और एटीएस पूरी तरह तैयार है.
यह भी पढ़ें: दवा और अंडा लदे ट्रक से 75 लाख की शराब बरामद. दोनों ट्रक चालक भी गिरफ्तार