सम्राट चौधरी के CM बनते ही तेजस्वी का हमला, ‘Selected मुख्यमंत्री’ बता कर साधा निशाना

सम्राट चौधरी के CM बनते ही तेजस्वी का हमला, ‘Selected मुख्यमंत्री’ बता कर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए ‘Selected CM’ कहकर सियासी तंज कसा।उन्होंने NDA के 21 साल के शासन पर सवाल उठाते हुए नई सरकार से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

सम्राट चौधरी के cm बनते ही तेजस्वी का हमला ‘selected मुख्यमंत्री’ बता कर साधा निशाना

सम्राट चौधरी के CM बनते ही तेजस्वी का हमला |

बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सम्राट चौधरी सीएमओ पहुंचकर पदभार संभाला. इधर ने्ता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया एकांउट एक्स पर ट्विट करते किया है जिसमें वो बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए पोस्ट में उन्होंने ‘Elected’ और ‘Selected’ शब्दों का इस्तेमाल कर यह संकेत दिया कि यह बदलाव पूरी तरह राजनीतिक समीकरणों का नतीजा है।

हाईलाइट्स - 

  • तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को दी बधाई
  • ‘Selected CM’ कहकर कसा तंज
  • NDA के 21 साल के शासन पर उठाए सवाल
  • विकास, रोजगार और कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई
  • बिहारियों के स्वाभिमान का मुद्दा उठाया

NDA सरकार के 21 साल पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि 21 वर्षों के NDA शासन के बावजूद बिहार कई अहम मानकों पर पिछड़ा हुआ है। उन्होंने नीति आयोग के सूचकांकों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, रोजगार और गरीबी जैसे मुद्दों पर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

 नए CM से अपेक्षाएं भी जताईं

हालांकि आलोचना के साथ तेजस्वी यादव ने उम्मीद भी जताई कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास, शांति और समृद्धि के लिए ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री को राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत और स्वतंत्र तरीके से काम करना चाहिए।

 ‘बिहारियों के स्वाभिमान’ का मुद्दा उठाया

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि बिहार के हितों से समझौता नहीं होना चाहिए और बाहरी दबाव में फैसले नहीं लिए जाने चाहिए। उन्होंने ‘बिहारियों के स्वाभिमान’ का मुद्दा उठाते हुए नई सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी भी दी।

इसे भी पढ़ें - CMO पहुंचते ही एक्शन में सम्राट चौधरी: संभाला पदभार, नीतीश-शाह ने दी बधाई

संबंधित सामग्री

मांडर से अवैध हथियार की तस्करी में शामिल तीन शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, 35 हजार में करते थे एक पिस्तौल की डील 

झारखंड

मांडर से अवैध हथियार की तस्करी में शामिल तीन शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, 35 हजार में करते थे एक पिस्तौल की डील 

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में जेल में बंद 11 आरोपियों ने कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार 

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में जेल में बंद 11 आरोपियों ने कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार 

कुरकुरा मंदरो में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति महायज्ञ की शुरूआत, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यज्ञ

झारखंड

कुरकुरा मंदरो में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति महायज्ञ की शुरूआत, कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यज्ञ

ED अधिकारियों पर समन मामले में HC में हुई सुनवाई, CM हेमंत सोरेन पर कोर्ट ने लगाया 1000 का जुर्माना

झारखंड

ED अधिकारियों पर समन मामले में HC में हुई सुनवाई, CM हेमंत सोरेन पर कोर्ट ने लगाया 1000 का जुर्माना

Bihar Train News: इस दिन से शुरू होगी सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, 30 अप्रैल तक मिलेगी सेवा

बिहार

Bihar Train News: इस दिन से शुरू होगी सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, 30 अप्रैल तक मिलेगी सेवा

भारतीय रेल ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सहरसा से यशवंतपुर (बेंगलुरु) के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।