न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के मांडर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल सिंह, अभिषेक शर्मा और करण गोप के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मास्टरमाइंड अभिषेक शर्मा है, जो बिहार से अवैध पिस्तौल लाकर रांची के अपराधियों को सप्लाई करता था.
पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि अभिषेक शर्मा एक पिस्तौल की कीमत कम से कम 35 हजार रुपये वसूलता था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल, 10 जिंदा गोलियां, चार मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच जारी है. बताया जा रहा है कि इससे पहले सोनू अंसारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को आर्म्स तस्करों के इस नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई.
ये भी पढ़ें- उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में जेल में बंद 11 आरोपियों ने कोर्ट से लगाई जमानत की गुहार