ईओ हत्या मामले में तेजस्वी का पुलिस की जांच पर सवाल, कहा- ऐसे तो मेरी...

आरोप

ईओ हत्या मामले में तेजस्वी का पुलिस की जांच पर सवाल, कहा- ऐसे तो मेरी...

नेता प्रतिपक्ष ने ईओ हत्या मामले की जांच कर दोषियों को सजा देने की अपील की है। 

ईओ हत्या मामले में तेजस्वी का पुलिस की जांच पर सवाल कहा- ऐसे तो मेरी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना :
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि डेहरी EO विमल कुमार की हत्या की गई, परसो उनके परिजनों से हमारी मुलाकात हुई थी। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरे सरकारी अधिकारी की हत्या हुई है। बिहार में लगातार अपराध बढ़ रहा है। दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनके दो छोटे बच्चे और पत्नी है, लेकिन जिस प्रकार से हत्या की गई है। NDA लोजपा के विधायक सोनू सिंह इसके मुख्य साजिशकर्ता है। कई लोग इस मामले में दोषी है।

उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने कई बार अपना बयान बदला है। जिस रॉड से मारा गया वो अब तक नहीं मिला है। अब सवाल यह है कि मुख्यमंत्री के ड्राइवर को छुट्टी नहीं मिल रही है। उनके पास काम ज्यादा हो...तो वो मुख्यमंत्री की हत्या कर देगा। यह कोई लॉजिक नहीं है। ऐसे तो मेरी भी हत्या ही सकती है। जहां परिवार के लोग विधायक सोनू सिंह पर सवाल उठा रहे है। उनसे 50 लाख रुपये की डिमांड करते थे। पुलिस इस एंगल से जांच क्यों नहीं कर रही है। IG विकास वैभव का संबंध सोनू सिंह के साथ अच्छा है। उन्होंने एक मंच बना रखा है। कई कार्यक्रम में उनके साथ सोनू सिंह रहते थे, आते थे। IG विकास वैभव डिप्टी सीएम के रिश्तेदार भी है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के पास ज्ञान भवन में जाकर ड्रामा देखने का समय है लेकिन पीड़ित परिवार से मिलने का समय नहीं है। सीएम पता नहीं किसको पाताल से निकलने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री इस विधायक का एनकाउंटर कराएंगे। मुख्यमंत्री ने आज तक भरत तिवारी के मामले पर कुछ नहीं बोला है। इस मामले में कई लोगों को बचाया गया है। बंटी यादव के आरोपियों को बचाया गया है। अब Eo साहब के मामले में आरोपियों को बचाया जा रहा है। रंगदारी और वसुली करने वाले विधायक को बचाने का काम किया जा रहा है।

बांकीपुर उपचुनाव में हार पर बोले तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने जो भी जनादेश दिया उसको हम एक्सेप्ट करते हैं लेकिन बीजेपी के प्रति जनता का कितना गुस्सा है वो देखिए। हमने तो कमसे कम MLC का चुनाव जीता है। MLC चुनाव बीजेपी हारी है और विधायक का चुनाव भी बीजेपी हारी है। पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री जिसमें बीजेपी दो बड़े चुनाव हारी। सम्राट चौधरी पूरी तरह से फेल हैं। 


 

संबंधित सामग्री

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

बिहार

पुआल लदी पिकअप से 803 लीटर विदेशी शराब जब्त,  उत्पाद विभाग ने चालक को भी दबोचा

भागलपुर शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं ताजा मामला,सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है। 

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार

बिहार में IPL मैचों के आयोजन पर बड़ी पहल, फ्रेंचाइजी बनाने पर मंथन जारी 

बिहार में IPL की दस्तक की तैयारी शुरू कर दी गई है। यानी बिहार में IPL मैचों के आयोजन को लेकर बड़ी पहल की जा रही है।

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

बिहार

मगध रेंज में आईजी का पद बनाए रखने की मांग, डॉ. प्रेम कुमार बोले- मुख्यमंत्री से करेंगे बात

गया के सर्किट हाउस में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मगध रेंज में आईजी के पद को समाप्त किए जाने की चर्चा पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

Bihar News:  पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

बिहार

Bihar News: पूर्णिया में गहरे पानी में जाने से एक साथ डूबे तीन मासूम, नहाने के दौरान हादसा

धमदाहा थाना क्षेत्र के चंदरही बहियार में आज दोपहर दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग बच्चों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई।

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

बिहार

अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई से आक्रोश, नवादा में दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू

जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।