तबादला 

बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू, 5.80 लाख टीचर्स को होगा बड़ा फायदा

बिहार सरकार ने राज्य के शिक्षकों के ट्रांसफर और समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को दी। 

By : Rani Thakur
बिहार में शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू, 5.80 लाख टीचर्स को होगा बड़ा फायदा

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा / पटना :
बिहार सरकार ने राज्य के शिक्षकों के ट्रांसफर और समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली-2026 के तहत 29 जुलाई से ऑनलाइन पोर्टल खोला गया है। इसका मकसद उन स्कूलों में शिक्षकों को भेजना है, जहां उनकी कमी है और जिन स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं, वहां से उनका समायोजन करना है।

शिक्षा मंत्री ने कहा, किसी भी शिक्षक का जबरन ट्रांसफर नहीं होगा। केवल वही शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल होंगे, जो अपनी इच्छा से आवेदन करेंगे। सरकार हर दो दिन पर पूरी प्रक्रिया की समीक्षा भी करेगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा, पोर्टल खुलने के बाद पहले दो दिनों में 14,796 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन जमा कर दिया है। वहीं 7,795 शिक्षकों ने आवेदन भरकर सेव किया है, लेकिन अभी उसे अंतिम रूप से जमा नहीं किया है। इस तरह कुल 22,591 शिक्षक इस प्रक्रिया से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा आपसी सहमति से होने वाले म्युचुअल ट्रांसफर के लिए भी दो दिनों में 2,142 शिक्षकों ने आवेदन किया है।

मंत्री ने कहा कि इस नई व्यवस्था का फायदा राज्य के करीब 5 लाख 80 हजार शिक्षकों को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं, जबकि कई स्कूल ऐसे हैं जहां पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। इसी असमानता को दूर करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, प्राथमिक स्कूलों (क्लास- 1 से 5) में 65,413 शिक्षक जरूरत से ज्यादा हैं। क्लास- 9 और 10 में करीब 16,400 और क्लास- 11 व 12 में लगभग 14,500 शिक्षक अधिक हैं। पूरे राज्य में ऐसे 1,06,788 अधिशेष शिक्षक हैं, जिनका समायोजन किया जाएगा। सरकार का नियम है कि 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना चाहिए।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।