आत्मघाती अंदाज 

प्रेमिका से करा दो शादी कहकर टावर पर चढ़ गए गुरुजी, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर में स्टूडेंट के प्यार में पागल गुरुजी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा किया।

By : Rani Thakur
प्रेमिका से करा दो शादी कहकर टावर पर चढ़ गए गुरुजी, चला हाई वोल्टेज ड्रामा

पुलिस की गिरफ्त में शिक्षक

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र मे अपनी ही छात्रा के प्यार में दीवाना हुआ 24 वर्षीय शिक्षक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके बाद वह फिल्मी अंदाज में प्रेमिका के वियोग में जान देने की धमकी देने लगा। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला बिदुपुर थाने के खिलवत पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मोबाइल टावर का है। युवक ने टावर पर चढ़कर इश्क में शोले फिल्म जैसा रोमांटिक-आत्मघाती अंदाज दिखाया, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 

सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने व मनौवल के बाद उसे टावर से नीचे उतारा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। युवक की पहचान मिथलेश कुमार ठाकुर (पिता धर्मानंद ठाकुर) के रूप में हुई है, जो अररिया जिले के वार्ड 10, ठेगापुर सतवेरा तेरा खुरडाह का रहने वाला है। 

पूछताछ में खुलासा

युवक ने पुलिस को बताया कि वह बिदुपुर स्थित राम जानकी मठ ठाकुरबारी में बाबा का कर्तव्य निभाता था और साथ ही वहां संचालित 'एम द आर्ट क्लासेज' में कई वर्षों से पढ़ाता भी था। इसी दौरान बिदुपुर पेठिया के निकट रहने वाली एक छात्रा से उसका प्रेम हो गया और दोनों ने साथ जीवन बिताने की कसमें खाईं। हालांकि, छात्रा के परिजनों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया और उसे कोचिंग जाने से रोकते हुए घर में नजरबंद कर दिया। 

प्रेमिका से मिलने में असमर्थ मिथलेश की व्याकुलता बढ़ती गई और उसने आपा खोकर यह कदम उठाया। गौरतलब है कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में यह पहली बार नहीं हुआ है। करीब छह महीने पहले भी दो अलग-अलग प्रेमी इसी तरह टावरों पर चढ़कर अपनी प्रेम की इबारत लिख चुके हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं को समाज की सांस्कृतिक संरचना के लिए घातक बताया है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।