मानवता शर्मसार: 19 घंटे तक आंगन में पड़ा रहा मासूम का शव, अवैध बालू ट्रैक्टर ने ...

मानवता शर्मसार: 19 घंटे तक आंगन में पड़ा रहा मासूम का शव, अवैध बालू ट्रैक्टर ने ली जान;₹50 हजार देकर मामला दबाने का आरोप

बिहार के सुपौल जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसमें 19 घंटे तक आंगन में एक मासूम का शव पड़ा रहा

मानवता शर्मसार 19 घंटे तक आंगन में पड़ा रहा मासूम का शव अवैध बालू ट्रैक्टर ने ली जान₹50 हजार देकर मामला दबाने का आरोप

19 घंटे तक आंगन में पड़ा रहा मासूम का शव |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क-  सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध बालू खनन कर लौट रहे ट्रैक्टर ने एक मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में 3.5 वर्षीय प्रिया कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हालात और भी संवेदनशील हो गए जब करीब 19 घंटे तक बच्ची का शव घर के आंगन में पड़ा रहा।

पानी लेने जा रही थी मासूम, तभी हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4 बजे मौजहा वार्ड संख्या 7 निवासी शिव कुमार शर्मा की बेटी प्रिया कुमारी अपने घर के पास स्थित चापाकल से पानी लेने जा रही थी। उसी दौरान कोसी नदी क्षेत्र से अवैध बालू खनन कर लौट रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर उसे कुचलता हुआ निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इलाज के बहाने ले गए, फिर गांव में लाकर छोड़ा शव

परिजनों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक और उसके सहयोगियों ने बच्ची को इलाज के नाम पर सुपौल ले जाने की बात कही। लेकिन कुछ देर बाद ही शव को वापस गांव लाकर घर के आंगन में रख दिया गया। इसके बाद से अब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

₹50 हजार देकर समझौते का आरोप

मृतका की मां पारो देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की मौत मौके पर ही हो चुकी थी, लेकिन ट्रैक्टर मालिक और उससे जुड़े लोग मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें ₹50 हजार का प्रलोभन देकर पोस्टमार्टम न कराने और आपसी समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

गांव में आक्रोश, अवैध खनन पर सवाल

घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू खनन और बिना नियंत्रण के चल रहे ट्रैक्टर लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की सख्ती न होने से ऐसे हादसे बार-बार सामने आ रहे हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- भागलपुर में फर्जी शपथ पत्र कांड का बड़ा खुलासा, 90 दिन की तकनीकी जांच के बाद गिरोह बेनकाब

संबंधित सामग्री

गडकरी से मिले पप्पू यादव, सीमांचल की सड़कों को लेकर रख दी कई बड़ी मांगें.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

बिहार

गडकरी से मिले पप्पू यादव, सीमांचल की सड़कों को लेकर रख दी कई बड़ी मांगें.. पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सीमांचल क्षेत्र की खराब सड़कों और अधूरी परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कई अहम मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर क्षेत्रीय विकास

महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर साधा जमकर  निशाना, कहा जो लोग.......

राजनीति

महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा जो लोग.......

संसद में महिला आरक्षण से जुड़े अहम बिल को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल पाया, जिससे यह पास नहीं हो सका। बीजेपी नेताओं ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला।

पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

क्राइम

पटना जाना था, पहुंच गए दरभंगा के होटल… कमरे में मिली लाश, आत्महत्या या साजिश?

सुपौल के मोबाइल व्यवसायी की दरभंगा के होटल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। सल्फास से मौत की आशंका के बीच परिजन इसे साजिश बता रहे हैं, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

राजनीति

सम्राट चौधरी की बड़ी बैठक,तीन विभागों को मिले सख्त निर्देश, क्या बदलने वाला है बिहार का सिस्टम?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जनसंपर्क, सिविल विमानन और नगर विकास विभागों की समीक्षा कर योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने पारदर्शिता बढ़ाने, हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने और शहरी सुविधाओं

हाजीपुर में आग का तांडव! फोम फैक्ट्री धू-धू कर जली, आसमान में छाया काला धुआं

बिहार

हाजीपुर में आग का तांडव! फोम फैक्ट्री धू-धू कर जली, आसमान में छाया काला धुआं

हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फोम फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है, जबकि पुलिस घटना के कारणों की जांच...