न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: शराबबंदी वाले बिहार में सारे थाने की पुलिस ने देर शाम सूचना के आधार पर शराब पार्टी कर रहे अस्थावां के प्रखंड प्रमुख के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. गिरफ्तार लोगों में प्रमुख रोहित कुमार, उगावां के समिति सदस्य पिंटू यादव, खेताल्पुरा पंचायत समिति सदस्य चांद बिंद सहित दो अन्य शामिल हैं. पुलिस ने दो शराब की बोतलें भी बरामद की हैं.
बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को गिरफ़्तारी के लिए सारे गांव में छापेमारी करने गई थी. एक घर के पास आरोपी की गाड़ी को देखकर पुलिस को शक हुआ और घर में छापेमारी की गई, जहां सभी लोग पार्टी करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए. थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्यवाई की जा रही हैं. सभी को कोर्ट में पेश किया गया हैं.
इसके पहले भी बिहार शरीफ के एक होटल में छापेमारी के दौरान कई लोगों को बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के जाम छलकाते हुए गिरफ्तार किया गया था. उस समय भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी. बिहार में शराबबंदी के पश्चात भी शराब की तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं.
यह भी पढ़े: Spicejet के विमान का पहिया टूटा, उड़ान भरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग