कार्यशाला 

त्रुटिपूर्ण पेंशन मामलों में कमी एवं ससमय होगा निष्पादन, राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

शिक्षा विभाग द्वारा त्रुटिपूर्ण पेंशन मामलों की संख्या में कमी लाने तथा पेंशन प्रकरणों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By : Rani Thakur
त्रुटिपूर्ण पेंशन मामलों में कमी एवं ससमय होगा निष्पादन,  राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : शिक्षा विभाग द्वारा त्रुटिपूर्ण पेंशन मामलों की संख्या में कमी लाने तथा पेंशन प्रकरणों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रधान महालेखाकार, बिहार सहित राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) एवं सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इस दौरान पेंशन मामलों के निष्पादन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके प्रभावी समाधान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशन मामलों के निष्पादन के दौरान होने वाली त्रुटियों को न्यूनतम करना, प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन प्रकरणों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित निष्पादन सुनिश्चित करना था।

शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से पेंशन मामलों के निष्पादन में विशेष सतर्कता बरतने, निर्धारित प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा लंबित एवं त्रुटिपूर्ण मामलों का शीघ्र निस्तारण करने का आग्रह किया। विभाग का उद्देश्य पेंशन संबंधी मामलों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

संबंधित सामग्री

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

जमुई-समस्तीपुर कांड पर सियासी घमासान, तेजस्वी के सवालों पर संजय सरावगी का पलटवार 

तेजस्वी यादव के सरकार पर सवाल उठाने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर तीखा पलटवार किया है।

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

बिहार में बेटियों की सुरक्षा पर रोहिणी आचार्य का वार, NDA सरकार पर X पोस्ट से साधा निशाना

जमुई से बांका तक बेटियों से बदसलूकी की घटनाओं को लेकर रोहिणी ने सरकार पर हमला किया है। 

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

लखीसराय में RJD का महाप्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार की निकाली अर्थी

बिहार के लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने केंद्र सरकार और भारतीय चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है।

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर में मिट्टी में दबे शव का खुलासा, हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

भागलपुर के ईशाकचक थाना क्षेत्र के बरहपुरा जगन्नाथबली विक्रमशिला कॉलोनी के समीप मिट्टी में दबे मिले शव के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, पप्पू यादव ने भी कसा तंज 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर उतरे।