Bihar Train: बिहार के इन दो स्टेशनों के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन सेवा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Bihar Train: बिहार के इन दो स्टेशनों के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन सेवा, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

बिहार के भागलपुर और कटिहार के बीच आज से एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन आज से 1 जून तक चलेगी। रेलवे ने इसकी विस्तृत समय सारणी जारी की है।

bihar train बिहार के इन दो स्टेशनों के बीच शुरू हुई स्पेशल ट्रेन सेवा रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: रेलवे ने बिहार के भागलपुर और कटिहार के बीच चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है। यह स्पेशल ट्रेन 23 मई से एक जून तक रोजाना चलेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03407 भागलपुर-कटिहार स्पेशल सुबह 7 बजे भागलपुर स्टेशन से खुलेगी। ट्रेन अकबरनगर में 7:25 बजे पहुंचेगी और 7:26 बजे रवाना होगी।

सुल्तानगंज से 7:43 बजे खुलेगी

सुल्तानगंज में 7:41 बजे पहुंचकर 7:43 बजे खुलेगी। इसके बाद यह ट्रेन कल्याणपुर रोड, बरियारपुर, रतनपुर, मुंगेर, सबदलपुर जंक्शन, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, थाना बिहपुर होते हुए 11:06 बजे नवगछिया पहुंच जाएगी। वहां से कुरसेला और काढ़ागोला रोड होते हुए दोपहर 1 बजे यह कटिहार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03408 कटिहार-भागलपुर स्पेशल दोपहर 2:10 बजे कटिहार से रवाना होगी।

दैनिक यात्रियों को होगी सुविधा 

यह ट्रेन काढ़ागोला रोड, कुरसेला होते हुए 3:23 बजे नवगछिया पहुंच जाएगी। यहां से थाना बिहपुर, मानसी जंक्शन, खगड़िया जंक्शन और सबदलपुर जंक्शन में ठहरते हुए शाम 5:50 बजे मुंगेर पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रतनपुर, बरियारपुर, कल्याणपुर रोड, सुल्तानगंज और अकबरनगर होते हुए रात 8:20 बजे भागलपुर पहुंच जाएगी। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार

Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है और इसमें कुल 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर फैसले भी लिए गए हैं।

बांकीपुर सीट को लेकर बनेगी जीत की रणनीति, कल पटना दौरे पर रहेंगे नितिन नवीन

बिहार

बांकीपुर सीट को लेकर बनेगी जीत की रणनीति, कल पटना दौरे पर रहेंगे नितिन नवीन

बांकीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कल पटना आ रहे हैं। इस दौरान वो सीट पर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति भी बनाएंगे।

Bihar News: अब मिनटों में होगा मामलों का निपटारा, जान लें सरकार की खास व्यवस्था

बिहार

Bihar News: अब मिनटों में होगा मामलों का निपटारा, जान लें सरकार की खास व्यवस्था

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के तत्वावधान में आगामी 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

बिहार में प्राइवेट कोचिंगों पर कसेगा शिकंजा, कानून के दायरे में होंगे सभी संस्थान

बिहार

बिहार में प्राइवेट कोचिंगों पर कसेगा शिकंजा, कानून के दायरे में होंगे सभी संस्थान

गोपालगंज दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही एक नई और प्रभावी कोचिंग नीति लागू करने जा रही है।

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 10 जुलाई को आएगा फैसला

बिहार

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 10 जुलाई को आएगा फैसला

पटना सिविल कोर्ट में बुधवार को खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गई है। इस मामले पर फैसला अब 10 जुलाई को आएगा।