न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव/सासाराम: सासाराम के तुतला भवानी देवी स्थान के पास स्थित वॉटरफॉल इन दोनों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मानसून में ये इलाका पूरी तरह से स्वर्ग में तब्दील हो गया है और पहाड़ों से गिरता कलकल झरना लोगों का मन मोह रहा है।
साथ ही झरना के बगल में तुतला भवानी का देवी स्थान भी है। जहां दूर-दूर से लोग पूजा अर्चना करने भी पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि यहां जो देवी है, उसके बारे में किदवंती है कि जो भी भक्त हैं, जो यहां पहुंचते हैं, उसकी मनोकामना सिद्ध हो जाती है।
लगभग 900 साल पहले 19 अप्रैल 1158 को इलाके के खरवार राजा प्रताप धवल देव ने इस देवी का प्राण प्रतिष्ठा किया था। आज इस मानसून में यह इलाका काफी रमनिक हो गया है। लगभग 800 फीट ऊपर से गिरने वाला यह जलप्रपात पर्यटकों को भी अपने योर आकर्षित करती है।
लोग यहां पूजा अर्चना भी करते हैं, साथ ही झरना का भी आनंद ले रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर कैमूर पहाड़ी पर यह तुतला भवानी वॉटरफॉल स्थित है। जहां काफी लोग पहुंच रहे हैं। यह इलाका इस बरसात में बहुत सुंदर दिख रहा है।
यहां जो भी लोग आ रहे हैं। वह एक तरफ जहां तुतला भवानी देवी की पूजा आराधना कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कल-कल गिरते झरना का भी आनंद ले रहे हैं। वन विभाग के द्वारा यहां बनाया गया झूला पुल भी काफी आकर्षक है।