पूर्ण शराबबंदी से समाज को मिल रहा लाभ, सहरसा में नशा मुक्ति दिवस पर बोले जिलाधिकारी

By : News11 Bharat
पूर्ण शराबबंदी से समाज को मिल रहा लाभ, सहरसा में नशा मुक्ति दिवस पर बोले जिलाधिकारी

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क: सहरसा में बुधवार को नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रेक्षा गृह में निर्धारित कार्यक्रम के तहत माननीय मुख्यमंत्री का अभिभाषण लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारित किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 47 के तहत राज्यों का दायित्व है कि नशे को हतोत्साहित किया जाए. इसी दिशा में बिहार सरकार ने 2016 में पूर्ण शराबबंदी लागू कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया. उन्होंने बताया कि शराबबंदी के बाद समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं, विशेषकर घरेलू हिंसा के मामलों में कमी आई है.

मौके पर मौजूद सहायक आयुक्त मद्य निषेध संजीव कुमार ठाकुर ने कहा कि बिहार में 2016 से लागू पूर्ण शराबबंदी को आज हम सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने सहरसा वासियों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहें और न ही शराब का सेवन करें. यदि कहीं शराब या नशे से जुड़ी गतिविधि दिखे तो पुलिस को सहयोग करें.

कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनैना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी राजू कुमार, सहायक आयुक्त मद्य निषेध तथा बड़ी संख्या में जीविका दीदियां मौजूद रहीं. समारोह का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था.

यह भी पढ़ें: वैशाली के तिसीऔता में मानवता हुई शर्मसार, आपसी विवाद में गर्भवती महिला की पीट पीटकर हत्या

संबंधित सामग्री

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द