प्रतिक्रिया

सीएम सम्राट की बीजेपी मंत्रियों संग बैठक पर श्रवण कुमार का बयान, कहा- इसमें ऐतराज की जगह नहीं 

कल देर रात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे के सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

By : Rani Thakur
सीएम सम्राट की बीजेपी मंत्रियों संग बैठक पर श्रवण कुमार का बयान, कहा- इसमें ऐतराज की जगह नहीं 

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: कल देर रात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कोटे के सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। तमाम राजनीतिक दलों की ओर से इसको लेकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगीं। इसी कड़ी में मंत्री श्रवण कुमार ने भी बैठक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर बीजेपी के मंत्रियों के साथ किसी मसले पर बातचीत कर रहे हैं या विचार-विमर्श कर रहे हैं, तो इसमें किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर मुख्यमंत्री और हर मंत्री अलग-अलग मुद्दों को लेकर बैठक करते हैं और इसमें किसी तरह के राजनीतिक कयास लगाने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किन मुद्दों और किन कारणों से मंत्रियों के साथ बैठक की, इसकी जानकारी बैठक से बाहर आने के बाद संबंधित लोगों ने जरूर दी होगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विषयों को लेकर मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री से मुलाकात करते रहते हैं।

श्रवण कुमार ने आगे कहा कि यात्रा भी चल रही है और इस दौरान भी अलग-अलग लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पास भी एक दिन पहले कुछ मंत्री और विधायक आए थे और अलग-अलग विषयों पर बातचीत हुई थी।
 
संबंधित सामग्री

चुनावी रंजिश में रची गई थी साजिश, राहुल साहनी ने शूटरों को पहुंचाया घटनास्थल, अनिल यादव गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा

चुनावी रंजिश में रची गई थी साजिश, राहुल साहनी ने शूटरों को पहुंचाया घटनास्थल, अनिल यादव गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल अन्य शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए।