सांसद पप्पू यादव पर श्रवण कुमार का तीखा हमला, बोले सिर्फ साधु का वेश नहीं…

कटाक्ष

सांसद पप्पू यादव पर श्रवण कुमार का तीखा हमला, बोले सिर्फ साधु का वेश नहीं…

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार कहा कि यदि पप्पू यादव वास्तव में साधु बनना चाहते हैं तो केवल वेश धारण करने से काम नहीं चलेगा, उन्हें किसी मंदिर, मठ या मस्जिद से जुड़कर सच्चे मन से साधना करनी चाहिए।

सांसद पप्पू यादव पर श्रवण कुमार का तीखा हमला बोले सिर्फ साधु का वेश नहीं…

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राज कुमार विश्वकर्मा/ नालंदा :
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने शनिवार को ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचकर बाबा मणिराम की समाधि पर लंगोट अर्पित किया। उन्होंने देश, प्रदेश और किसानों की समृद्धि और उन्नति की कामना की तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी प्रार्थना की। 

इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और सांसद पप्पू यादव के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मान्यता है कि बाबा मणिराम मंदिर बिहार का एक अनूठा धार्मिक स्थल है, जहां प्रसाद के रूप में लंगोट अर्पित किया जाता है और श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने की कामना करते हैं।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मतगणना में अब कुछ ही दिन शेष हैं और जनता का जनादेश ईवीएम में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले और बाद में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा करते हैं, लेकिन अंतिम फैसला जनता का होता है। जो भी जनादेश आएगा, उसका सम्मान किया जाएगा।

वहीं संसद में सांसद पप्पू यादव द्वारा कथित रूप से सनातन धर्म का अपमान किए जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि पप्पू यादव वास्तव में साधु बनना चाहते हैं तो केवल वेश धारण करने से काम नहीं चलेगा, उन्हें किसी मंदिर, मठ या मस्जिद से जुड़कर सच्चे मन से साधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म का अपमान करते हैं, जनता का अपमान करते हैं या संविधान और कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हैं, उन्हें समय आने पर जनता स्वयं जवाब देती है।

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।