सहरसा में देर शाम चली गोली, एक युवक घायल, हाल ही में जेल से छूटे अपराधी पर लगा आरोप

By : News11 Bharat
सहरसा में देर शाम चली गोली, एक युवक घायल, हाल ही में जेल से छूटे अपराधी पर लगा आरोप

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. कनड़िया थाना क्षेत्र के अरसी गांव में देर शाम दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान गोली चलने की घटना हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान अरसी वार्ड संख्या 11 निवासी महेश्वरी यादव के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव के रूप में हुई हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप यादव खाना खाकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गणेश यादव के पुत्र नीतिस यादव ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि नीतिस यादव ने पहले दिलीप यादव को धमकी दी और फिर गोली चला दी. बताया जा रहा है कि नीतिस यादव हाल ही में जेल से बाहर आया हैं. आरोपी को शक था कि दिलीप यादव उसके खिलाफ थाना प्रभारी को गुप्त सूचना देता है, हालांकि दोनों पक्षों के बीच किसी पुरानी दुश्मनी की पुष्टि नहीं हुई हैं. फायरिंग के दौरान एक गोली दिलीप यादव के बाएं पैर में लगी. परिजन और ग्रामीणों की मदद से घायल को पहले सोनवर्षाराज पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

सदर अस्पताल में डॉ. जमाल उद्दीन ने बताया कि बाएं पैर में फंसी गोली को सर्जन डॉ. निकेश द्वारा ऑपरेशन कर निकाल लिया गया हैं. फिलहाल घायल की स्थिति स्थिर बताई जा रही हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) बेजु शर्मा ने बताया कि गश्ती के दौरान अरसी गांव में गोली चलने की जानकारी मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस के अनुसार, वरीय अधिकारियों के निर्देशन में मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का डबल अटैक! 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी
 
संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.