सड़क पार करना पड़ा भारी: गोपालपुर में बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, चालक मौके पर फरार

सड़क पार करना पड़ा भारी: गोपालपुर में बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, चालक मौके पर फरार

गोपालपुर में सड़क पार कर रहे 64 वर्षीय उमाशंकर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कि

सड़क पार करना पड़ा भारी गोपालपुर में बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा चालक मौके पर फरार

गोपालपुर में बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, चालक मौके पर फरार |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार / शेरघाटी :  शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 64 वर्षीय उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे कैमूर जिले के बहापुरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और अमूल कंपनी में रेफ्रिजरेशन इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं।

घटना का विवरण:
मिली जानकारी के अनुसार, उमाशंकर गोपालपुर से पैदल अपने ड्यूटी स्थल अमूल कंपनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गोपालपुर स्थित सूर्या मणि होटल के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे मौके पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में गहरी चोट आई है, जबकि दाहिना हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आरोपी फरार, लोगों में आक्रोश:
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इसे भी पढें- क्या निशांत होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री ? पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर से सियासी हलचल तेज..

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath :  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली,  14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

राजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, 14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अब सभी की नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है, जिस पर जल्द फैसला हो सकता है।

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

राजनीति

Bihar news: राज्यसभा शपथ से पहले दिल्ली में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, बिहार में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा नेताओं की बैठकों से नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है।

बिहार लव अफेयर मिस्ट्री: दूल्हा ढूंढ रहे थे घरवाले, नर्स जी रही थी गुप्त शादीशुदा ज़िंदगी

क्राइम

बिहार लव अफेयर मिस्ट्री: दूल्हा ढूंढ रहे थे घरवाले, नर्स जी रही थी गुप्त शादीशुदा ज़िंदगी

नवादा में नर्स युवती का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसमें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में युवक के साथ पति-पत्नी बनकर रहने का खुलासा हुआ है, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है

Bihar new cm:  पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार

Bihar new cm: पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार की राजधानी पटना में लगे पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसमें निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है।पोस्टर में नीतीश कुमार के “अधूरे मिशन” का जिक्र होने से सियासी चर्चाएं और