गर्मी शुरू होते ही अलर्ट मोड में शेरघाटी फायर ब्रिगेड, सूचना मिलते ही 2 मिनट में निकलती है दमकल

गर्मी शुरू होते ही अलर्ट मोड में शेरघाटी फायर ब्रिगेड, सूचना मिलते ही 2 मिनट में निकलती है दमकल

गर्मी शुरू होते ही अलर्ट मोड में शेरघाटी फायर ब्रिगेड सूचना मिलते ही 2 मिनट में निकलती है दमकल

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गर्मी की शुरुआत के साथ ही शेरघाटी का फायर ब्रिगेड विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से महज दो मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो जाती हैं, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके और किसी बड़े हादसे से बचाव हो सके.

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शेरघाटी अनुमंडल में छोटी-बड़ी मिलाकर कुल छह दमकल गाड़ियां तैनात है. इनमें एक बड़ी और पांच छोटी दमकल गाड़ियां शामिल है. ये सभी वाहन आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए तैयार रखे जाते है. खासकर गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए फायर ब्रिगेड की टीम 24 घंटे अलर्ट मोड में रहती है.

अग्निशमन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया जाता है कि 15 वर्ष से अधिक पुरानी दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जाए. आधुनिक उपकरणों और संसाधनों से लैस दमकल गाड़ियों के जरिए आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य को तेज और प्रभावी बनाया जाता है. उन्होंने बताया कि संकीर्ण गली-मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आग लगने की स्थिति में छोटी दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि तंग रास्तों में भी दमकल वाहन आसानी से पहुंच सके. इसके अलावा फायर ब्रिगेड के जवानों को फायर सूट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे जलती आग के बीच भी सुरक्षित तरीके से प्रवेश कर लोगों की जान और संपत्ति बचा सकें.

अधिकारियों के अनुसार पूरे शेरघाटी अनुमंडल के चार थाना क्षेत्रों में दमकल गाड़ियों की तैनाती की गई है. वर्तमान में शेरघाटी फायर स्टेशन में करीब 31 अधिकारी, जवान और कर्मचारी कार्यरत हैं, जो किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित और तैयार है. फायर ब्रिगेड की टीम आग से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर स्कूलों और कॉलेजों में मॉक ड्रिल भी आयोजित करती है. इसके माध्यम से छात्रों और आम नागरिकों को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित रहने और तुरंत सही कदम उठाने की जानकारी दी जाती है. अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि शेरघाटी फायर स्टेशन के लिए एक और बड़ी दमकल गाड़ी की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जिसे डुमरिया क्षेत्र में तैनात किया जाना जरूरी है, क्योंकि डुमरिया का क्षेत्र काफी बड़ा है और वहां आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए अतिरिक्त संसाधनों की जरूरत पड़ती है. इसके साथ ही विभाग की ओर से एक रेस्क्यू टेंडर वाहन की भी मांग की गई है.

आपात स्थिति में यहां करें संपर्क
आग लगने या किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत फायर ब्रिगेड के हेल्पलाइन नंबर 101 या राष्ट्रीय आपात सेवा 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

ऑफिस का नंबर - 7485805962
06326295197, 7485805963

यह भी पढ़े: समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
 

संबंधित सामग्री

रांची: बड़ा तालाब क्षेत्र के पास गैस वितरण को लेकर हंगामा, कई पुलिस अधिकारी मौजूद

झारखंड

रांची: बड़ा तालाब क्षेत्र के पास गैस वितरण को लेकर हंगामा, कई पुलिस अधिकारी मौजूद

लेसी सिंह के आवास पर जदयू ने फिर बुलाई बैठक, राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

बिहार

लेसी सिंह के आवास पर जदयू ने फिर बुलाई बैठक, राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

नगर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एक दिन में ही होगी सारी चुनावी प्रक्रिया, जानें कितने बजे क्या होगा?

झारखंड

नगर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए एक दिन में ही होगी सारी चुनावी प्रक्रिया, जानें कितने बजे क्या होगा?

नगर उपाध्यक्ष चुनाव 17 मार्च को समाहरणालय में, सुरक्षा के मद्देनजर एसडीओ ने किए निषेधाज्ञा लागू

झारखंड

नगर उपाध्यक्ष चुनाव 17 मार्च को समाहरणालय में, सुरक्षा के मद्देनजर एसडीओ ने किए निषेधाज्ञा लागू

रांची में ट्रैफिक जागरूकता के लिए बाइक रैली का आयोजन

झारखंड

रांची में ट्रैफिक जागरूकता के लिए बाइक रैली का आयोजन