समस्तीपुर: रोसड़ा क्षेत्र के गांवों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति...

समस्तीपुर: रोसड़ा क्षेत्र के गांवों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया

समस्तीपुर रोसड़ा क्षेत्र के गांवों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क: रोसड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा. छेत्र के करियन गांव स्थित नर्मदेश्वर धाम शिव-पार्वती मंदिर सहित सभी गांवों के शिव मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था. मंदिर परिसर में भव्य पूजा पंडाल बनाए गए थे तथा शिव विवाह के अवसर पर बरातियों के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी.महाशिवरात्रि के अवसर पर करियन गांवों में भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. बारात में भगवान शिव-पार्वती, गणेश, नंदी, शिव परिवार, राम-लक्ष्मण-सीता सहित भूत-प्रेत और शिवगणों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं. श्रद्धालु शिव भजनों और धुनों पर गाते-झूमते बारात में शामिल हुए. ग्रामीण युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई. सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय रहा तथा ग्रामीण युवकों ने भी सहयोग किया.

यह भी पढ़ें: शेरघाटी: सनकी प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या के बाद थाने में किया आत्मसमर्पण

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री