शेरघाटी: सनकी प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या के बाद थाने में किया आत्मसमर्पण

शेरघाटी: सनकी प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या के बाद थाने में किया आत्मसमर्पण

शेरघाटी सनकी प्रेमी ने विधवा प्रेमिका की गला दबाकर हत्या के बाद थाने में किया आत्मसमर्पण

राहुल कुमार

शेरघाटी/डेस्क: शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव के बाला बीघा मोहल्ला निवासी स्व शिवबरत मांझी की पत्नी गीता देवी को उसके प्रेमी ने मेला देखने के बहाने बुलाकर गला दबाकर रविवार को हत्या कर दिया. उसके  उपरांत हत्यारा प्रेमी सुदर्शन मांझी उसके गोद में रहे लगभग ढाई वर्ष के के बच्चे को साथ लिए थाना में आकर आत्म समर्पण कर दिया. सूचना के समय उसने मृतका  को अपनी पत्नी बताया. लेकिन जब पुलिस उसे साथ लेकर शव बरामद करने के लिए घटनास्थल पहुंची तो वास्तविकता कुछ और निकली. मृत गीता की सास पतीया देवी ने बताया की सुदर्शन उसका पति नहीं है. बेटा के जिंदा रहते उसका बहु के साथ गलत संबंध था. बेटा का मिर्गी के बीमारी से पिछले कई 2025 में मौत हो गई. उसके कुछ दिन बाद से वह छुट्टा आता था और घर में साथ रहता था. खाना पीना, सोना बैठना साथ था. दो वर्ष से उसका संबंध था. पता नहीं फिर दोनों के बीच क्या हुआ की उसने मेला देखने के बहाने बुलाकर हत्या कर शव को सरसों के खेत में छुपा दिया था. 

थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस आरोपित प्रेमी को लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुई. काफी खोजबीन के बाद गांव के बधार स्थित सरसों खेत से शव को बरामद किया गया. मृतका के भैंसुर और स्वजन को बुलाकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्मार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया है. मृतक के चार नाबालिग बच्चे हैं. कुमार ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया पूछताछ में  दोनों के बीच एक दूसरे से अवैध संबंध रहने की बात सामने आई है. दोनों ओर से विवाद बढ़ने के बाद आवेश में आकर आरोपित के द्वारा गला दबाकर हत्या किए जाने की बात बताई जा रही है. उन्होंने कहा कि हत्या के उपरांत आरोपित ने अपने एक नाबालिग बच्चे को साथ लेकर आया और घटना की जानकारी स्वयं दिया. इधर पुलिस शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू गया पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में की पूजा-अर्चना

संबंधित सामग्री

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

बिहार

गोपालगंज: देसी कट्टा, कारतूस और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, कुख्यात अरमान भी दबोचा गया

हजारीबाग में BLO द्वारा मतदाता पर्ची घर-घर नहीं दिया जा रहा है: भाजपा 

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

बिहार

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन