नववर्ष पर महाबोधि मंदिर में सुरक्षा अलर्ट, तीन दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

नववर्ष पर महाबोधि मंदिर में सुरक्षा अलर्ट, तीन दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

नववर्ष पर महाबोधि मंदिर में सुरक्षा अलर्ट तीन दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  बोधगया. नव वर्ष 2026 के अवसर पर महाबोधि मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आज से 2 जनवरी तक तीन दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है.

प्रशासन के अनुसार इस अवधि में बोधगया में बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. महाबोधि मंदिर की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों को वन-वे किया गया है. बिना वैध पास वाले वाहनों को मंदिर क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित पार्किंग स्थल के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई की जा सकती है.

महाबोधि मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और दंडाधिकारी की तैनाती बढ़ा दी गई है. सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है.

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षित तरीके से नव वर्ष का स्वागत करें.

height=341

यह भी पढ़ें: ए साल के जश्न को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, गंगा में नाव परिचालन पर रोक और सख्त सुरक्षा व्यवस्था

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री