Bihar News: बिहार जाने वाली इस ट्रेन की छत से अचानक गिरने लगीं शराब की बोतलें, त...

Bihar News: बिहार जाने वाली इस ट्रेन की छत से अचानक गिरने लगीं शराब की बोतलें, तस्करी का ये खेल देख यात्री भी हुए हैरान

Bihar News:सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच की छत से अचानक 20 से ज्यादा शराब की बोतलें गिरने लगीं। तस्करों ने ट्रेन की सीलिंग में शराब छिपा रखी थी। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

bihar news बिहार जाने वाली इस ट्रेन की छत से अचानक गिरने लगीं शराब की बोतलें तस्करी का ये खेल देख यात्री भी हुए हैरान

सत्याग्रह एक्सप्रेस में शराब की बोतलें |

न्यूज11 भारत / पटना डेस्क: बिहार आने वाली ट्रेन में सफर कर रहे यात्री उस वक्त सन्न रह गए, जब अचानक बोगी की छत से शराब की बोतलें गिरने लगीं। यह अजीबोगरीब मामला रक्सौल आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस (15274) में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के पिपराइच और कप्तानगंज स्टेशनों के बीच हुई इस घटना ने रेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की पोल खोलकर रख दी है।

बाथरूम के पास से गिरने लगीं बोतलें

घटना उस समय हुई जब ट्रेन अपनी गति से आगे बढ़ रही थी। स्लीपर कोच S4 और S5 के बीच अचानक बाथरूम के ऊपर लगे सीलिंग पैनल ढीले पड़ गए और उनसे शराब की बोतलें नीचे गिरने लगीं। देखते ही देखते करीब 20 से ज्यादा बोतलें फर्श पर बिखर गईं। कोच में मौजूद यात्री पहले तो समझ नहीं पाए कि यह क्या हो रहा है, लेकिन जब बोतलों की गंध आई, तो पूरा मामला समझ में आ गया।

सीलिंग पैनल में छिपाकर होती है तस्करी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह शराब तस्करों का एक नया और शातिर तरीका है। तस्कर ट्रेन के वाशिंग यार्ड में घुसकर सीलिंग पैनल को खोलते हैं और उसके अंदर शराब की बोतलें छिपा देते हैं। योजना यह होती है कि ट्रेन जैसे ही बिहार की सीमा में प्रवेश करेगी, उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। लेकिन, रास्ते में पैनल का बैलेंस बिगड़ जाने से यह 'खजाना' समय से पहले ही बाहर आ गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि रेलवे की सुरक्षा कड़ी होने के दावे के बीच इतनी भारी तादाद में शराब ट्रेन के अंदर कैसे पहुँच गई? क्या रेलवे यार्ड में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं? RPF और GRP की कार्यप्रणाली पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी तस्करी लंबे समय से कैसे चल रही थी।

प्रशासन ने क्या कहा?

घटना की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। रक्सौल RPF के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी है और ट्रेन के रक्सौल पहुँचते ही इसकी गहन छानबीन की जाएगी। फिलहाल, कप्तानगंज रेलवे पुलिस की टीम इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि आखिर इस तस्करी के पीछे कौन-कौन से चेहरे शामिल हैं और यह खेल कब से चल रहा है।

सफर के दौरान हुई इस घटना ने यात्रियों को कुछ देर के लिए दहशत में तो जरूर डाल दिया, लेकिन इसने शराबबंदी वाले बिहार में हो रही तस्करी के नए रास्तों को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

Also Read: 35 लाख की थार से काम करने आती थी नौकरानी, बिहार के करोड़पति SDPO के घर छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

संबंधित सामग्री

Bihar News: बिहार में 19 शिक्षकों का वेतन अटका, जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा एक्शन

बिहार

Bihar News: बिहार में 19 शिक्षकों का वेतन अटका, जानें विभाग ने क्यों लिया बड़ा एक्शन

बांका में 19 शिक्षकों ने स्कूल से गायब रहकर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फर्जी हाजिरी बनाई। जिले की सीमा से बाहर लोकेशन मिलने पर विभाग ने वेतन रोका और 7 दिनों में जवाब मांगा है। लापरवाह गुरुजियों में हड़कंप।

Bihar News: बिहार के इस जिले में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 5 राउंड फायरिंग के बाद चार गिरफ्तार

बिहार

Bihar News: बिहार के इस जिले में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 5 राउंड फायरिंग के बाद चार गिरफ्तार

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में 2 करोड़ की लूट के बाद बेगूसराय में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली, 4 गिरफ्तार। हथियार बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी।

Bihar News: 35 लाख की थार से काम करने आती थी नौकरानी, बिहार के करोड़पति SDPO के घर छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

बिहार

Bihar News: 35 लाख की थार से काम करने आती थी नौकरानी, बिहार के करोड़पति SDPO के घर छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

Bihar News: बिहार के निलंबित SDPO के घर छापेमारी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा। उनकी नौकरानी पारो करोड़ों की मालकिन निकली, जो थार से काम करने आती थी। साहब पर 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप है।

Bihar Politics : बिहार में टूट गया महागठबंधन ! आखिर क्या चाहते हैं तेजस्वी ?

राजनीति

Bihar Politics : बिहार में टूट गया महागठबंधन ! आखिर क्या चाहते हैं तेजस्वी ?

बिहार में महागठबंधन के भीतर दरार और गहराने से सियासी हलचल तेज हो गई है।कांग्रेस और राजद के बयानों के बाद गठबंधन की एकजुटता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार में फर्जी डिग्री लेकर बने थे मास्टर, अब 3895 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

बिहार

बिहार में फर्जी डिग्री लेकर बने थे मास्टर, अब 3895 शिक्षकों की नौकरी पर लटकी तलवार

सहरसा में BPSC से बहाल 3895 शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दो दर्जन से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। फर्जी प्रमाणपत्र वालों पर अब गाज गिरना तय है।