न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: लातेहार जिला पर सड़क हादसा में मौत का सिलसिला जारी है. शनिवार रात बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग के बसिया पीपल पेड़ के पास कोयला परिवहन कर रही ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी.जिससे बाइक में सवार दो युवकों का घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.दोनों युवकों की पहचान कामेश उरांव पिता स्वर्गीय मगही उरांव डोकनाही तेतारिया खाड़, बिजेंद्र उरांव पिता जयराम उरांव डोकनाही तेतारिया खाड़ के रूप में हुई है.
घटना के संबंध में बतलाया जाता है कि तेतरियाखाड़ माइंस से ट्रक कोयला लेकर बालूमाथ की ओर जा रही थी वहीं विपरीत दिशा से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया.जिससे दोनों युवकों का मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का परखच्चे उड़ गए. बता दे की घटनास्थल से महज दूरी पर दोनों युवकों का घर है. घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. वहीं इस घटना के विरोध में परिजन एवं ग्रामीणों ने बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है जिससे सड़क की दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई हैं. इस घटना को लेकर परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है.खबर लिखे जाने तक सड़क जाम लगी हुई है और पुलिस जाम हटाने के लिए प्रयासरत है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला–खरसावां जिला के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विविध गतिविधियों का आयोजन