न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कोकर इलाके में एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. आग अश्वनी स्टील के गोदाम में लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लेने का प्रयास शुरू किया गया. साथ ही अग्निशमन विभाग को भी तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की टीमें आग बुझाने में जुट गईं. जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हालांकि, गोदाम में रखे कीमती सामान आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गए.
ये भी पढ़ें- राजधानी रांची के कई इलाकों में कल बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, देखें पूरी डिटेल्स