सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

सारण पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गरखा थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है।

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ एक गिरफ्तार

अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
पवन कुमार सिंह / छपरा :
सारण पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गरखा थाना क्षेत्र में संचालित एक अवैध हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, चार खाली मैगजीन तथा हथियार बनाने और मरम्मत में प्रयुक्त बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर छापा

एसएसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि गरखा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद गरखा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकाश कुमार शर्मा, पिता स्व. बैजनाथ शर्मा, ग्राम विष्णुपुरा, थाना परसा, जिला सारण के रूप में हुई है।

बरामद औजार 

तलाशी के दौरान पुलिस ने दो देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, चार खाली मैगजीन, एक मोटरसाइकिल के अलावा ड्रिल मशीन, ग्राइंडर, वाइस मशीन, हथौड़ी, रेती, पंच, पाइप, स्प्रिंग, हेक्सा ब्लेड, कटर और अन्य कई औजार बरामद किए, जिनका उपयोग अवैध हथियार बनाने में किया जाता था।

हथियार बनाने व मरम्मत का होता था काम 

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अवैध हथियारों के निर्माण और मरम्मत का काम करता था। उसने यह भी बताया कि मकान मालिक के संरक्षण में हथियार निर्माण के साथ-साथ अवैध शराब और हथियारों के कारोबार का संचालन किया जाता था। इस मामले में गरखा थाना कांड संख्या 855/26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

संबंधित सामग्री

बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

बिहार

बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर गुरुवार को सात स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

बिहार

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे भागलपुर और रांची के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी।

रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार अंचलाधिकारी प्रभात कुमार निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

बिहार

रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार अंचलाधिकारी प्रभात कुमार निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को रिश्वतखोरी के मामले में निलंबित कर दिया गया है।

भरत तिवारी एनकाउंटर : 15 पुलिस कर्मियों को समन, आयोग के सामने होगी पेशी

बिहार

भरत तिवारी एनकाउंटर : 15 पुलिस कर्मियों को समन, आयोग के सामने होगी पेशी

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।

कांवरियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन पर ठहरेगी श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रियों को होगी आसानी

बिहार

कांवरियों के लिए खुशखबरी! बिहार के इस स्टेशन पर ठहरेगी श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रियों को होगी आसानी

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने बिहार शरीफ और राजगीर होकर गुजरने वाले रेल मार्गों पर विशेष सुविधाएं दी है।