आरोप 

फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- बिहार का पानी चोरी करके... 

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि फरक्का संधि बिहार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बिहार का पानी बांग्लादेश जा रहा है और इस स्थिति को किसी भी हालत में बदलना होगा।

By : Rani Thakur
फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- बिहार का पानी चोरी करके... 

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
पूजा शर्मा/पटना:
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने फरक्का संधि को लेकर आज JDU ऑफिस में पीसी की। उन्होंने कहा कि फरक्का संधि बिहार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बिहार का पानी बांग्लादेश जा रहा है और इस स्थिति को किसी भी हालत में बदलना होगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरक्का संधि आगे नहीं बढ़नी चाहिए। अगर संधि आगे बढ़ती भी है तो बिहार का हिस्सा तय करने के बाद ही समझौता होना चाहिए।

संजय झा ने कहा कि 12 दिसंबर को फरक्का संधि की अवधि खत्म हो रही है। इसी वजह से जदयू ने इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि समझौता अगर आगे होता है तो बिहार के हितों को ध्यान में रखकर होना चाहिए। बिहार के हिस्से का पानी तय किए बिना संधि को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल का जिक्र करते हुए कहा कि किसी ने उन्हें समझा दिया था कि फरक्का समझौता करने पर नोबेल पुरस्कार मिलेगा, इसलिए उन्होंने यह समझौता कर लिया। संजय झा ने दावा किया कि बिहार के पानी का इस्तेमाल दूसरे स्थानों पर हो रहा है और इसका असर राज्य पर पड़ रहा है।
जदयू नेता ने फरक्का संधि को बिहार में बाढ़ की समस्या से भी जोड़ते हुए कहा कि राज्य में आने वाली बाढ़ के पीछे इस संधि की भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि बिहार के हितों को देखते हुए इस समझौते पर नए सिरे से विचार किया जाना जरूरी है। संजय झा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के लोग इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उन्हें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है।

बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर किए जाने की मांग पर संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार कभी भी अपने नाम पर किसी जगह का नाम रखने के पक्ष में नहीं रहे हैं। वह काम के जरिए जवाब देते हैं। हालांकि, उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बख्तियारपुर का नाम बदलकर ‘नीतीशपुर’ करने की मांग की है।

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।