न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने बिहार में मतदान प्रतिशत और चुनावी स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया हैं. उन्होंने कहा कि 2005 में जितना मतदान हुआ, उससे अधिक 2010 में NDA के पक्ष में हुआ और आज 2025 में भी एनडीए के पक्ष में भरपूर मतदान हो रहा हैं. महिलाएं घरों से निकल रही है और नीतीश कुमार के कार्यों पर वोट कर रही हैं.
संजय झा ने कहा "हमने कल रात तक प्रत्याशियों से जो रिपोर्ट लिया है, उससे साफ जाहिर हो रहा है कि हम लोग बड़े अंतर से जीत रहे हैं." उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. प्रियंका गांधी ने कहा था कि पिछले 20 वर्षों में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया गया और चुनाव में रिश्वत दी जा रही हैं. इस पर संजय झा ने कहा, "यह प्रियंका गांधी है, कौन यह बिहार आती है, फोटो खिंचवाकर चली जाती हैं. बिहार के बारे में क्या जानती हैं. देश में बिहार एक ऐसा राज्य है जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी कार्य किए गए. ऐसे बयान देगी तो एक-दो सीट जो जीतेंगे, वह भी हार जाएंगे."
संजय झा ने कहा कि बिहार में जो मौन क्रांति आई है, वह नीतीश कुमार की देन हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष महिलाओं पर और जमीन के बदले पैसे के मुद्दे पर गलत आरोप लगा रहा हैं.
यह भी पढ़े: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी का बड़ा बयान, कहा– एनडीए को दो-चार दिन खुश रहने दीजिए, युवा महागठबंधन के साथ खड़े