समस्तीपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता और टोटो ड्राइवर हत्याकांड के मुख्य शूटर को किया गिरफ्तार

By : News11 Bharat
समस्तीपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता और टोटो ड्राइवर हत्याकांड के मुख्य शूटर को किया गिरफ्तार

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क:  समस्तीपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता और टोटो ड्राइवर हत्याकांड के मुख्य शूटर को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामपुरा वार्ड-11 निवासी अर्जुन पासवान के तौर पर हुई है. वही पुलिस ने गिरफ्तार शूटर के पास से एक पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है.

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि पिछले साल 2025 में मुक्तापुर के पास प्रॉपर्टी डीलर और ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके लिए 5 लाख की सुपाई दी गई थी. वारदात के बाद से ही अर्जुन फरार चल रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्जुन रामपुर बांध के पास आम गाछी में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया. लेकिन अर्जुन को पुलिस ने दबोच दिया. जिसके पास से हथियार बरामद किया गया. इस मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.

डीएसपी ने आगे बताया कि अर्जुन ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि जमीन कारोबारी सुधीर मधान ने विजय की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी. इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन देखने के लिए पहुंचे विजय गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस दौरान हल्ला मचाने पर टोटो चालक को भी गोली मार दी थी. इस मामले को लेकर कल्याणपुर थाना में 344/24 प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने अब तक इस मामले में सुधीर मधान सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

यह भी पढ़ें: इंटर परीक्षा देने आए छात्रों से भरी स्कॉर्पियो परीक्षा केंद्र के बगल के ही तालाब में गिरी, सभी 12 छात्र-छात्रा सुरक्षित

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह