रामनगर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख

By : sawan kumar
रामनगर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

रामनगर में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पश्चिमी चम्पारण / रामनगर :  रामनगर के मीना बाजार में रविवार अहले सुबह एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत दुकानदार को सूचना दी।

हाइलाइट्स:

  • रामनगर के मीना बाजार में कपड़े की दुकान में भीषण आग
  • तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
  • 10 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख
  • आग लगते ही इलाके में मची अफरा-तफरी
  • पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर संभाला मोर्चा
रामनगर के मीना बाजार में कपड़े की दुकान में भीषण आग  

 दुकान खोलते ही भड़की आग

सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा और जैसे ही उसने दुकान खोली, अंदर से आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल की टीम ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी और करीब तीन घंटे बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू  

10 लाख से ज्यादा का नुकसान

प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस आग में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। दुकान में रखे कपड़े और अन्य सामान पूरी तरह खाक हो गए।

 जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

इसे भी पढ़ें-  मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर: 10 लोगों की मौत, कई की आंखों की रोशनी गई

संबंधित सामग्री

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

बिहार में नदी में डूबे किशोर का शव बरामद, नहाने के दौरान हुआ था हादसा

शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा पुल के समीप मोरहर नदी में शनिवार की शाम नहाने के दौरान डूबे 13 वर्षीय किशोर का शव रविवार को काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। 

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

नर्सों की हड़ताल से PMCH में आपातकालीन और ओटी ठप, जानिए क्या है पूरा मामला

नर्सों की हड़ताल से PMCH में आपातकालीन और ओटी ठप, जानिए क्या है पूरा मामला

PMCH में नर्सों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। नर्सों की स्ट्राइक के बाद पिछले 6 घंटे से इमरजेंसी सेवा के साथ-साथ ओटी और दूसरी जरूरी सेवाएं पूरी तरह ठप है।

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

वायरल वीडियो केस में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत, एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला

गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह और गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत दे दी है।

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।