राजनीतिक बयान

तेजस्वी के बयान पर रामकृपाल यादव का पलटवार, कहा- जनता ने उठाकर फेंक दिया, अब...

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि NDA बिहार में एकजूट के साथ चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीत होगी।

By : Rani Thakur
तेजस्वी के बयान पर रामकृपाल यादव का पलटवार, कहा- जनता ने उठाकर फेंक दिया, अब...

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क 
साकेत कुमार/पटना:
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि हर दिन जनसुनवाई कार्यक्रम होता है, सहयोग कार्यक्रम होता है, जिसमें मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी भी थे जिन्होंने जनसुनवाई किया समस्या सुनी। 

कोर्ट में मामला चल रहा है। लैंड फॉर जॉब का न्यायालय अपना काम कर रही है। रोहिणी आचार्य के पटना आने पर कहा पार्टी में सक्रियता के साथ काम कर रही है या नहीं यह तो नहीं मालूम लेकिन सात आठ महीने के बाद वह अपने मायके आई है। 

लालू यादव का परिवार विरासत वाला परिवार है, तेजस्वी यादव पार्टी को संभाल पाएंगे या नहीं? रोहिणी और तेजस्वी में बेहतर कौन है? यह तो अब उस पार्टी का अंदरूनी मामला है। 

तेजस्वी यादव विपक्ष को इकट्ठा करने दिल्ली गए हैं इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि आठ विधान परिषद का चुनाव हो रहा है। विपक्ष तो यहां इकट्ठा नहीं है आपस में अंडरस्टैंडिंग बनाकर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

NDA बिहार में एकजूट के साथ चुनाव लड़ रही है। सभी सीटों पर जीत होगी। अनंत सिंह के मामले पर कहा यह जदयू का अंदरूनी मामला है। 

तेजस्वी ने बिहार को राक्षस राज्य बताया तो रामकृपाल यादव ने पूछा कि उनका कौन सा राज था? जनता ने उन्हें उठा के फेंक दिया। लगातार घटता ही जा रहा है। पिछली बार कितनी सीट जीते थे और इस बार कितनी सीट जीते हैं जनता का विश्वास खो बैठे हैं इसलिए बौखलाए हुए हैं।
 
हमारी पार्टी पर सबको भरोसा है। देश को भरोसा है सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मजबूती के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। 

उनके 15 सालों की सरकार में रोजी रोजगार नहीं थी, बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। दंगा फसाद होता था। अमन शांति बिल्कुल नहीं थी। बिहार की जनता को सब कुछ पता है। 2005 में नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने तब जाकर बिहार में समृद्धि हुई है।

लोकतंत्र के हत्यारे हैं, इस कांग्रेस पार्टी ने इमरजेंसी लागू किया था। इन्हें जानता पर विश्वास है। संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास है। 

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.