बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में बूंदाबांदी की आशंका

बिहार मौसम अलर्ट

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में बूंदाबांदी की आशंका

बिहार के अधिकांश इलाकों में आज मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट पटना में बूंदाबांदी की आशंका 

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के अधिकांश इलाकों में आज मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग ने 26 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बाकी 12 जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि यहां बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

कभी तेज धूप तो कभी बारिश

बीते कुछ दिनों से बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही तो कुछ ही देर में बादल छा रहे हैं। कई जगहों पर बारिश भी हो रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि प्रदेश में नमी वाली हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर गर्मी बढ़ने से बादलों का तेजी से विकास हो रहा है। यही कारण है कि दिनभर मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं धूप खिल रही तो कहीं अचानक मेघगर्जन के साथ बारिश शुरू हो जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में केवल जहानाबाद, शेखपुरा, पटना और वैशाली के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सर्वाधिक 4.5 मिमी बारिश जहानाबाद में दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम इसी तरह बना रहेगा। राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में बिजली चमक सकती और तेज हवा चल सकती है। वहीं, दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

पटना में कैसा रहेगा मौसम

पटना में आज मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन उमस बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।
 

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।