नालंदा

नालंदा में कार्यपालक अभियंता के आवास पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी की।

By : Rani Thakur
नालंदा में कार्यपालक अभियंता के आवास पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
राज कुमार विश्वकर्मा / नालंदा:
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने शुक्रवार को बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं स्थित पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि संजय कुमार वर्तमान में खड़िया में पदस्थापित हैं। 

जानकारी के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम संजय कुमार से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। इस दौरान टीम उनके ठिकानों से दस्तावेज, संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य सामानों की जांच कर रही है। संजय कुमार के भाई के अनुसार, आर्थिक अपराध इकाई की टीम न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के साथ उनके पैतृक आवास पर पहुंची। 

छापेमारी के दौरान सोहसराय थाना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही संजय कुमार की संपत्ति और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।
 
संबंधित सामग्री

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

पंडाल में चोरी की बिजली इस्तेमाल की तो खैर नहीं, PESU ने जारी किए सख्त निर्देश

दुर्गापूजा पंडालों के लिए पटना इलेक्ट्रिक सप्लाई अंडरटेकिंग (पीईएसयू) ने जरूरी निर्देश जारी किया है।

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

राहुल-तेजस्वी पर संजय सरावगी का तीखा हमला, बोले- ‘दोनों पॉलिटिकल स्क्रैप मटेरियल 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव को लेकर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखा हमला बोला है।

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बिहार में विवाहिता की मौत: सास-ससुर व पति दोषी करार, इस दिन आएगा फैसला  

बगहा में विवाहिता रीना देवी की मौत से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में अब फैसले की तारीख तय हो गई है।

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी आचार्य-साधु यादव की मुलाकात पर बोले राम कृपाल यादव, कहा- मामा-भगिनी...

रोहिणी और साधु यादव की मुलाकात पर राम कृपाल यादव ने तंज कसा है।

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

नवरात्र को लेकर बिहार में सुरक्षा सख्त, 10 बजे रात से 6 बजे सुबह तक लाउडस्पीकर पर रोक

शारदीय नवरात्र को लेकर बिहार में पहरा सख्त कर दिया गया है। इस दौरान  11 से 20 अक्टूबर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।