NEET पेपर लीक 

औरंगाबाद में पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; जमकर हुआ पथराव, पटना में हिरासत में तेज प्रताप

बिहार बंद के दौरान औरंगाबाद शहर के रमेश चौक पर शनिवार को स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। समाहरणालय की ओर जाने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। 

By : Rani Thakur
औरंगाबाद में पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; जमकर हुआ पथराव, पटना में हिरासत में तेज प्रताप

प्रदर्शनकारी छात्र

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार बंद के दौरान औरंगाबाद शहर के रमेश चौक पर शनिवार को स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। समाहरणालय की ओर जाने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से ईंट-पत्थर के साथ नारियल के डाब से भी पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। घटना की कवरेज कर रहे कुछ पत्रकार भी इसकी चपेट में आ गए और उन्हें चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
उग्र भीड़ ने पुलिस की ओर से लगाई गई बैरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी मौके से हट गए और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी।

घटना के बाद रमेश चौक पर जगह-जगह ईंट और पत्थर बिखरे नजर आए। तनाव को देखते हुए रमेश चौक समेत आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाये गये बिहार बंद के दौरान पटना में भी स्थिति हिसंक हो गई। पटना में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे। छात्रों के समर्थन में जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव भी सड़क पर उतर आए। हाथ में तिरंगा लेकर लहराते हुए वे प्रदर्शन में शामिल हुए। इसके बाद पुलिस ने रामगुलाम चौक के पास उन्हें हिरासत में ले लिया।

इसके बाद छात्रों ने जमकर पत्थरबाजी की, पुलिस पर हमला किया। छात्र पुलिस की गाड़ी पर ईंट फेंकते नजर आए। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर छात्रों को खदेड़ा है। इस दौरान पुलिस ने कई छात्रों को पकड़ कर डिटेन किया है। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की सूचना मिलने पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने खुशी जाहिर की। 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।