न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: जनसुराज पार्ट प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपना 24 घंटे का उपवास समाप्त कर लिया है. उपवास समाप्त करने के बाद उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया है. अनशन समाप्त करने के बाद प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि गांधी जी की प्रेरणा से फिर से शुरू अपना राजनीतिक अभियान शुरू करेंगे. 15 जनवरी से बिहार के सभी 1 लाख 18 हजार वार्डों में जाएंगे और 'बिहार नवनिर्माण संकल्प अभियान' के तहत लोगों से संवाद करेंगे और सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा कराएंगे.
इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान भी किया. उन्होंने कहा कि अगले 5 साल तक अपनी आमदनी का 90 प्रतिशत धन जन सुराज को दान करेंगे और पिछले 20 साल में हमने जो भी संपत्ति अर्जित की है, उसमें से अपना एक घर छोड़कर सबकुछ जन सुराज को दान कर देंगे.
यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: मोटरसाइकिल लदे ट्रक को हाईवा ने मारी टक्कर, 50 लाख का हुआ भारी नुकसान