औरंगाबाद में राजनीतिक रंजिश से तड़प उठा शहर: विवाद में विधायक समर्थक को मारी गोली

By : Admin
औरंगाबाद में राजनीतिक रंजिश से तड़प उठा शहर: विवाद में विधायक समर्थक को मारी गोली

धीरेन्द्र पाण्डेय/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
औरंगाबाद शहर के श्रीकृष्ण नगर (अहरी) मोहल्ला, वार्ड संख्या 8 में रविवार देर शाम राजनीतिक तनाव उस समय हिंसा में बदल गया, जब एक युवक को सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर हुए विवाद में गोली मार दी गई. घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैलाते हुए राजनीति की गरमाहट को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया हैं.

घटना में घायल हुए युवक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी अनिल शर्मा के पुत्र राहुल शर्मा के रूप में की गई है, जो वर्तमान में अहरी मोहल्ला में किराए पर रहता हैं. गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा हैं.

शपथ ग्रहण का स्टेटस बना विवाद की वजह
घायल राहुल शर्मा ने सदर अस्पताल में अपना बयान देते हुए बताया कि उसने ओबरा के नव–निर्वाचित विधायक प्रकाश चंद्र के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाई थी. इसी बात से नाराज़ होकर पिसाय गांव के चुन्नू पांडेय, अंकित पांडेय, खुदवा के बृजेश पांडेय, ढूढ़ा के कुणाल कुमार, मखरा के राजीव कुमार और अरुंजय शर्मा रविवार शाम उसके किराए के घर पहुंच गए. राहुल के अनुसार, आरोपियों ने पहले स्टेटस को लेकर उससे बहस शुरू की, जो देखते ही देखते उग्र विवाद में बदल गई. तनाव बढ़ने पर चुन्नू पांडेय और अंकित पांडेय ने अचानक गोलीबारी कर दी.

जांघ और घुटने में फंसी तीन गोलियां
हमलावरों ने कुल तीन गोलियां चलाईं, जिनमें दो गोलियां राहुल की जांघ में और एक गोली घुटने में धंस गई. गोली लगते ही राहुल किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और सीधे डॉक्टर नागेंद्र शर्मा के क्लिनिक पहुंचा. वहां मौजूद उसके रिश्तेदार सुबोध पांडेय ने उसे अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि तीनों गोलियां शरीर में फंसी हुई है, जिसके कारण स्थिति गंभीर हो सकती हैं. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर हेल्थ सेंटर रेफर कर दिया गया हैं. घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर इलाज की प्रक्रिया में लगे हुए हैं. 

पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपियों की तलाश तेज
घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और राहुल का बयान दर्ज किया. एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैं. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला राजनीतिक वर्चस्व और पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत होता हैं. सूत्रों के अनुसार, शनिवार को भी चुन्नू पांडेय और राहुल शर्मा के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हुई थी, जिसका परिणाम रविवार को गोलीबारी के रूप में सामने आया. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल हैं. पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और सभी बिंदुओं पर छानबीन जारी हैं. यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि स्थानीय राजनीति किस तरह आम लोगों के जीवन में हिंसा और तनाव फैला रही हैं. पुलिस प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती है कि वह ऐसे मामलों पर शीघ्र कार्रवाई कर शांति बहाल करे.

यह भी पढ़े: हैदराबाद–कुवैत इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग.. सभी यात्री सुरक्षित

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
पटना में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जख्मी

पटना में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 जख्मी

पटना सिटी में जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर सामने आई है।

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
दीपावली-छठ पर सहरसा जंक्शन पर उमड़ेगी यात्रियों की भीड़, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा

दीपावली-छठ पर सहरसा जंक्शन पर उमड़ेगी यात्रियों की भीड़, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा

दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रवासी मजदूरों एवं यात्रियों की घर वापसी को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

07 November 2026