मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला मोहल्ले में चल रही अवैध मिनी गन ...

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला मोहल्ले में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला मोहल्ले में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री पुलिस ने किया भंडाफोड़

दिवाकर कुमार/न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क:  मुंगेर शहर के बीचो-बीच पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला मोहल्ले में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं. इस मामले में कारीगर समेत मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है. 

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोषी टोला मोहल्ला उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक रिहायशी मकान में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का राजफाश किया. तीन मंजिला मकान के एक बेडरूम में लंबे समय से अवैध हथियार निर्माण का काम चल रहा था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कारीगर जितेंद्र कुमार पंडित और मकान मालिक पंकज कुमार को मौके से गिरफ्तार किया. तलाशी में एक बेस मशीन, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, 35 अर्धनिर्मित मैगजीन, छह बैरल, छह ट्रिगर और छह बट बेल्ट बरामद किए गए.

बरामद सामानों को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए, क्योंकि पूरा सेटअप किसी छोटे कारखाने की तरह व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा था. गिरफ्तार कारीगर जितेंद्र कुमार पंडित कासिम बाजार थाना क्षेत्र के पुरानीगंज का निवासी है, जिसका आपराधिक इतिहास भी रहा है.

पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है. उससे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियारों की सप्लाई कहां और किन लोगों तक की जा रही थी. दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद को जानकारी दी, जिसके बाद विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया.

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. रिहायशी इलाके में इस तरह की अवैध गतिविधि सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर मामला है.

यह भी पढ़ें: 11वां वरिष्ठ प्रशिक्षक महा सम्मेलन: समाजसेवियों का शानदार आयोजन 1 फरवरी को होगा आरीद में

संबंधित सामग्री

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

झारखंड

बेंगाबाद का खाद्य आपूर्ति गोदाम होगा आदर्श गोदाम, डीएसओ गुलाम समदानी ने किया निरीक्षण

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

झारखंड

राजस्व शिविर के 154 आवेदनों पर बढ़ा विवाद, झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष ने उठाए सवाल- अंचलाधिकारी ने कहा, हुई है कार्रवाई

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

झारखंड

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर